तीनों सेनाओं द्वारा राष्ट्रपति को सैल्यूट दिया गया
समारोह की शुरुआत में सेना द्वारा राष्ट्रपति को सैल्यूट दिया गया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। तीनों सेनाओं के बैंड ने सेरेमनी की शुरुआत धुन ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ बजाकर की। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक सैन्य परंपरा को राष्ट्रीय गौरव और सैन्य विरासत का प्रतीक बताया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विजय चौक की भव्यता के बीच होने वाला यह आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के अनुशासन, एकता और स्थायी मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं
Video: प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विजय चौक पर होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन में विजय चौक पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी राष्ट्रगान के दौरान भी मौजूद रहे।
VIDEO: बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान विजय चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान विजय चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ने ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘मिली झुली’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’ और ‘झेलम’ जैसी मधुर धुनें पेश किया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने बैंड ‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’ और ‘वीर सिपाही’ बजाया।
बीटिंग रिट्रीट समारोह के अंत में मास बैंड ‘भारत की शान’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ बजाएंगे। समारोह का समापन बिगुलरों द्वारा बजाई जाने वाली अमर धुन ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ होगा।













