• National
  • बेटियों की शादी के लिए गहने नहीं खरीद पा रहे…. कांग्रेस ने संसद में उठाया सोने और चांदी की बेकाबू का मुद्दा

    नई दिल्ली : देश में सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है। बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में कांग्रेस के राजस्थान से सांसद नीरज डांगी ने सोने और चांदी की बेकाबू हो रही कीमतों के मुद्दे को उठाया। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : देश में सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है। बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में कांग्रेस के राजस्थान से सांसद नीरज डांगी ने सोने और चांदी की बेकाबू हो रही कीमतों के मुद्दे को उठाया। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में सोने एवं चांदी की बेकाबू कीमतों ने ग्रामीण भारत विशेषकर महिलाओं एवं विवाह वाले परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

    13 महीने में चांदी की कीमतों में 306% बढ़ोतरी

    कांग्रेस सदस्य डांगी ने कहा कि पिछले 13 महीनों में यानी दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच भारत में चांदी की कीमतों में करीब 306 प्रतिशत और सोने की कीमतों में 111 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में सोना-चांदी नारी की सुरक्षा, आत्मसम्मान और पारिवारिक भविष्य से जुड़ा है। ऐसे देश में इनकी कीमतों में इस कदर बेलगाम वृद्धि सरकार की गंभीर नीतिगत और आर्थिक असफलता को दर्शाता है।

    शादी में न्यूनतम गहने नहीं खरीद पा रहे लोग

    कांग्रेस सदस्य ने कहा कि देश में सोने और चांदी की कीमतें बेकाबू हो चुकी हैं। ग्रामीण भारत – विशेष रूप से महिलाओं और विवाह योग्य परिवारों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि आज किसान, श्रमिक, निम्न और मध्यम वर्ग के लोग अपनी बेटियों के विवाह के लिए न्यूनतम आभूषण तक नहीं खरीद पा रहे हैं।

    जीएसटी में कटौती के साथ तुरंत हस्तक्षेप करे सरकार

    राजस्थान से सांसद डांगी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ- सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं। दूसरी तरफ- भारी GST, उच्च आयात शुल्क, जमाखोरों पर लगाम ना लगाकर महिलाओं की बचत को मूल्यहीन बना रही है। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशियोक्ति नहीं होगा कि महिलाओं को सजा मिल रही है और सरकार सिर्फ जमाखोरों को संरक्षण दे रही है।

    इतना ही नहीं- बढ़ती कीमतों के कारण छोटे सुनार और कारोबारी भी रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा- मेरी मांग है कि सरकार देशहित में सोने और चांदी की कीमत ों पर हस्तक्षेप करे, GST की कटौती करें और कठोर कदम उठाए। मालूम हो कि सोने और चांदी की कीमत गुरुवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सोना 10,705 रुपये बढ़कर 1.75 लाख पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 4 दिन में 62,283 रुपये महंगी होकर 3.80 लाख रुपये पर पहुंच गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।