• Entertainment
  • बेटे आरव को डेटिंग सलाह पर बोलीं ट्विंकल खन्ना, वो- सिखाना पड़ा ताकि लोग उसकी अच्छाई का गलत फायदा न उठाएं

    बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना हमेशा परफेक्ट न होने वाले पैरेंटिंग के पक्ष में रही हैं। अक्षय कुमार से उनके दो बच्चे हैं बेटा आरव भाटिया, जो अब 24 साल का है, और 13 साल की बेटी नितारा भाटिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना हमेशा परफेक्ट न होने वाले पैरेंटिंग के पक्ष में रही हैं। अक्षय कुमार से उनके दो बच्चे हैं बेटा आरव भाटिया, जो अब 24 साल का है, और 13 साल की बेटी नितारा भाटिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया कि दोनों बच्चों का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। आरव बेहद शांत, दयालु और संवेदनशील है, जबकि नितारा थोड़ी ज्यादा तेज और बेबाक है। ट्विकल ने बेटे आरव को दी गई सबसे अच्छी डेटिंग सलाह पर बातें कीं।

    अपनी हालिया बातचीत के दौरान ट्विंकल ने अपनी नई किताब ‘मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स’ के बारे में भी बात की और अपने पालन-पोषण के नजरिए को समझाया। जब उनसे पूछा गया कि क्या पीढ़ियों के अंतर को समझने के लिए माता-पिता को थेरेपी की जरूरत पड़ती है, तो उन्होंने एक किस्सा शेयर किया। ट्विंकल ने बताया कि एक जर्नी के दौरान उनकी बेटी से किसी बात पर बहस हो गई थी और उस वक्त उन्हें एहसास हुआ कि गलती उनकी थी।

    बेटी से कहा कि उनसे हर वक्त परफेक्ट होने की उम्मीद न रखे

    उन्होंने अपनी बेटी से साफ कहा कि उनसे हर वक्त परफेक्ट होने की उम्मीद न रखे क्योंकि वे भी इंसान हैं और उनसे भी गलतियां होती हैं। ट्विंकल के मुताबिक, बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत माता-पिता से इसी तरह की सच्ची एक्सेप्टेंस की होती है।

    ‘मैं भी गलतियां करती हूं, मैं भी तुम्हारी तरह ही परफेक्ट नहीं’

    उन्होंने बेटी से कहा, ‘मैं भी गलतियां करती हूं। मैं भी तुम्हारी तरह ही परफेक्ट नहीं हूं। मैं थोड़ी अधिक मैच्योर, थोड़ी अधिक समझदार हूं लेकिन मैं परफेक्ट नहीं हूं। इसलिए, मुझसे इसकी उम्मीद मत करो। मुझे वैसे ही स्वीकार करो जैसी मैं हूं। और, मुझे लगता है कि बच्चों को इसी स्वीकृति की आवश्यकता होती है।’

    सही तरीके से ली गई थेरेपी हर इंसान के लिए फायदेमंद

    थेरेपी के विषय पर बात करते हुए ट्विंकल ने कहा कि आजकल लोग असली थेरेपी की बजाय सोशल मीडिया से अधूरी और गलत जानकारी लेकर उसे दोहराने लगते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। उनका मानना है कि सही तरीके से ली गई थेरेपी हर इंसान के लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इससे व्यक्ति खुद को बेहतर समझ पाता है और रिश्तों को भी बेहतर बना सकता है। लेकिन इंस्टाग्राम पर दिखने वाली ‘आधी-अधूरी साइकोलॉजी’ से दूरी बनाना जरूरी है।

    बेटा बचपन से ही बहुत दयालु और नरम दिल का

    होस्ट ने ट्विंकल खन्ना से उनके बेटे आरव को दी गई सबसे अच्छी डेटिंग सलाह के बारे में पूछा। ट्विंकल ने जवाब दिया, ‘बच्चों के साथ आपको उनके व्यक्तित्व को देखना होता है और उसी के अनुसार सलाह देनी होती है। मेरा बेटा बचपन से ही बहुत दयालु और नरम दिल का है। सिर्फ डेटिंग में ही नहीं, बल्कि दोस्तों और अन्य लोगों के साथ भी उसका यही हाल है।’ ट्विंकल ने कहा कि हर बच्चे के स्वभाव को समझकर ही सलाह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरव नर्म दिल के हैं इसी वजह से उन्हें अक्सर अपनी सीमाएं तय करना सिखाना पड़ा ताकि लोग उसकी अच्छाई का गलत फायदा न उठाएं।

    नितारा अभी छोटी है और स्वभाव से काफी अग्रेसिव है

    वहीं बेटी नितारा के लिए ट्विंकल की सलाह बिल्कुल उल्टी है। उनका कहना है कि नितारा अभी छोटी है और स्वभाव से काफी अग्रेसिव है, इसलिए उसे थोड़ा संयम रखना सीखना चाहिए। ट्विंकल के मुताबिक, चाहे डेटिंग हो, दोस्ती हो या कोई भी रिश्ता, असल सलाह यही है कि दुनिया के साथ संतुलित तरीके से कैसे पेश आना है। किसी को ज्यादा सख्त होना है तो किसी को थोड़ा नरम, यह सब व्यक्ति के स्वभाव पर निर्भर करता है।

    साल 2002 में उनके बेटे आरव का जन्म

    बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को निजी समारोह में शादी की थी। साल 2002 में उनके बेटे आरव का जन्म हुआ और 2012 में उन्होंने बेटी नितारा का स्वागत किया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।