द्वारका जिला के बागडोला बी-ब्लॉक में रहने वाली इन्ना माकन के इकलौते बेटे साहिल की दर्दनाक मौत ने उनको तोड़कर रख दिया है। वह बार-बार यही कहती हैं कि मेरा बेटा देश से बाहर जाने वाला था। मैंने सिंगल मदर रहते हुए बहुत झेला है। मैं बेटे को कभी इस देश में रखना नहीं चाहती थी। इन्ना ने 3 फरवरी को सड़क हादसे में बेटे को खो दिया था। आरोपी को बेल पर कहा कि आप किसी को मार दो और बेल मिल जाएगी। बेटे को सिस्टम ने खत्म कर दिया।
देश छोड़कर चले गए युवराज के पिता
नोएडा के सेक्टर-150 स्थित बेसमेंट के गड्ढे में डूबकर इंजिनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में कार्रवाई का इंतजार करते-करते आखिरकार उनके पिता, बेटी के साथ लंदन चले गए। SIT की जांच शुरू होने पर उन्हें उम्मीद जगी थी कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा न होने से वे बेहद निराश हैं। परिवार की उम्मीदें अब धीरे-धीरे टूटने लगी हैं। युवराद के पिता अपनी बेटी के पास लंदन चले गए हैं और घर पर ताला लटका हुआ है।
- साहिल की मां बेटे की तस्वीर सीने से लगाए मांग रही इंसाफ
- सवाल सड़क पर हमारे बच्चों की सुरक्षा का है














