• Entertainment
  • ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना Main Hoon रिलीज, फौजी का प्यार दिखाते सलमान खान, 1 घंटे में बरसे 108,684 व्यूज

    सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब सलमान खान फिल्म्स’ ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ पेश किया है। ऐसे में,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब सलमान खान फिल्म्स’ ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ पेश किया है। ऐसे में, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है। इसे देखकर लोगों ने जमकर रिएक्ट भी किया है।

    बैटल ऑफ गलवान‘ का गाना ‘मैं हूं’ एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दिखाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हंसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतजार तक का सफर दिखाया गया है। यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है- घर पर बिताए खुशनुमा दिनों की गर्माहट और फिर ड्यूटी की पुकार पर होने वाली जुदाई का वो मीठा सा दर्द। यह इमोशनल बदलाव कहानी में इस तरह पिरोया गया है कि गाना दिल को छू लेने वाला और बेहद इमोशनल बन जाता है।

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मैं हूं’

    विजुअली, यह ट्रैक खुशी और तड़प के बीच एक बैलेंस बनाए रखता है। हम सलमान खान को दिल को छू लेने वाले और सौम्य पलों में देखते हैं मुस्कुराते हुए, जश्न मनाते हुए और अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए, वहीं दूसरी तरफ कुछ फ्रेम्स इमोशनल दूरी और अकेलेपन को भी बयां करते हैं। चित्रांगदा सिंह ने अपने किरदार में शालीनता और एक खामोश मजबूती दिखाई है। उनकी केमिस्ट्री मैच्योर, नेचुरल और गहराई से सच्ची महसूस होती है।

    ‘मैं हूं’ सुनकर क्या बोले लोग

    गाने को सुनने के बाद सलमान खान के फैंस तो खुशी से भर गए हैं और भाईजान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, लेकिन वहीं कुछ लोगों को सलमान खान के एक्सप्रेशन और एक्टिंग में फिर से कमी लगी है। एक यूजर ने लिखा- गाना तो बढ़िया है लेकिन सलमान की एक्टिंग, खत्म है। एक ने लिखा- समझो भाईजान, ये 90’s नहीं है। बदलो अपना काम। एक ने कहा- श्रेया की आवाज छोड़कर सब खराब ही समझो। वहीं, उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन को लाल दिल से भर दिया है।

    ‘मैं हूं’ गाने के सिंगर

    अयान लाल, जो इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर भी हैं, उन्होंने एक ऐसी सुकून देने वाली धुन दी है जो गाना खत्म होने के बाद भी जहन में बनी रहती है। श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज ने इस ट्रैक की भावनाओं को और भी गहरा बना दिया है। वहीं, अयान लाल और शब्बीर अहमद के लिखे बोल बहुत ही सटीक और दिल को छू लेने वाले हैं, जो एक फौजी के पीछे खड़े उसके परिवार की कुर्बानियों और उनकी खामोश ताकत को बयां करते हैं।

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बारे में

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं है। फिल्म रिलीज की डेट को लेकर पोस्टपोन की खबरें जोरों पर हैं लेकिन अभी तक कुछ भी अनाउंस नहीं हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।