• Entertainment
  • ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट पर लौटे सलमान खान, टीजर के बाद अब फिर करेंगे एक्शन सीन की शूटिंग

    सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर पिछले साल उनके जन्मदिन, 27 दिसंबर को जारी किया गया था। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अनाउंसमेंट किया गया। दिसंबर में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। खबरों के मुताबिक, सलमान अब एक एक्स्ट्रा शूटिंग के लिए सेट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर पिछले साल उनके जन्मदिन, 27 दिसंबर को जारी किया गया था। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अनाउंसमेंट किया गया। दिसंबर में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। खबरों के मुताबिक, सलमान अब एक एक्स्ट्रा शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए हैं।

    सलमान खान एडिशनल शूट के लिए वापस लौटे
    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान, निर्देशक अपूर्व लखिया और पूरी टीम फिल्म के लिए अब पैचवर्क के काम में जुट रहे हैं। इसके अलावा वे कुछ नए सीन भी जोड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ में एक्शन सीन भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये 15 दिनों का शेड्यूल है और पैचवर्क पहले से ही तय था।

    सलमान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते

    खबर है कि एडिशनल शूटिंग इसलिए हुई क्योंकि फिल्म के मेकर्स और सलमान को लगा कि ये सीन कहानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इनसे फिल्म का प्रभाव बढ़ेगा। सलमान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव साबित हो। इसी के चलते उन्होंने एडिशनल शूटिंग के लिए सहमति दी।

    फिल्म 17 अप्रैल को तय रिलीज डेट से काफी पहले तैयार हो जाएगी

    खबरों के मुताबिक, फिल्ममेकर्स को पूरा भरोसा है कि फिल्म 17 अप्रैल को तय रिलीज डेट से काफी पहले तैयार हो जाएगी। वहीं, फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ हाल ही में 24 जनवरी को रिलीज हुआ था।

    सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में

    इस फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की कहानी है और इस भूमिका को पर्दे पर जीते दिखेंगे सलमान खान। 15 जून, 2020 के तनावपूर्ण बैकग्राउंड पर बेस्ड ये फिल्म ‘कोविड-19’ महामारी के दौरान गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए वीर संघर्ष की कहानी बयां करती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।