ब्यूटीपार्लर भी चलाती है मैडम जहर
मैडम जहर को को बॉबी कबूतर और उसके 2 साथियों मोहम्मद राजी खान और शाहबाज के साथ दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ड्रग्स बरामद हुए हैं। नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसका इस्तेमाल गैंग की एक्टिविटीज के बीच एक फ्रंट के तौर पर किया जाता था। नेहा उर्फ मैडम जहर से बिश्नोई गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हाशिम बाबा की पत्नी भी है जेल में
बॉबी कबूतर और मैडम जहर करीब सात साल से जुड़े हुए हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, किसी महिला पर गैंग में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगा हो। इससे पहले, गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया को भी गैंग के ऑपरेशन मैनेज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी जेल में है।
पाकिस्तानी एजेंसी ISI के साथ संबंध
पुलिस का कहना है कि बॉबी कबूतर को सलीम पिस्टल ने हथियार सप्लाई किए। सलीम पिस्टल एशिया का जाना माना हथियार सप्लायर है। सलीम पिस्टल के संबंध पाकिस्तानी एजेंसी ISI के साथ हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, अभिनेता दिशा पटानी के घर के बाहर गोलीबारी, दिल्ली में नादिर शाह की हत्या के साथ ही सीलमपुर में दोहरे हत्याकांड के मामले में भी हथियार की सप्लाई सलीम पिस्टल ने ही की थी।













