सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी टीम के साथ ‘बॉर्डर 2’ का जश्न मना रहे हैं। टेबल पर एक केक रखा है, जिस पर अंग्रेजी में लिखा है, ‘कॉन्ग्राचुलेशन्स बॉर्डर 2।’ वहीं एक्टर अपनी टीम के साथ जोर से खुशी और उत्साह से गाते हैं, ‘हैप्पी बॉर्डर 2 यू, हैप्पी बॉर्डर 2 सनी सर। हैप्पी बॉर्डर 2 यू।’
सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ का जश्न मनाया
इसके बाद वह केक कट करते हैं और कहते हैं कि कोई उन्हें खिला दे। फिर उनकी टीम के ‘बाहुबली’ उन्हें केक खिलाते हैं और उन्हें फूलों का बुके देते हैं। सनी उन्हें चूमते हैं और शुक्रिया कहते हैं। और फैंस से बोलते हैं, ‘ये हमारी टीम है, और हम बहुत खुश हैं क्योंकि आप सबको हमारी ये फिल्म पसंद आई।’
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंड डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया था। और फिर इसकी कमाई में उछाल ही देखने को मिला। दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन इसने 54.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। और फिर 26 जनवरी यानी चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई की और 59 करोड़ रुपये कमा लिए। लेकिन फिर छुट्टी खत्म तो कलेक्शन पर भी असर पड़ा। जिस वजह से अब तक इसने 224.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी ‘बॉर्डर 2’
करीब 275 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 323 करोड़ का कलेक्शन करके अपनी लागत निकाल ली है। लेकिन ‘गदर 2’ का पहले हफ्ते रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी। सनी देओल की उस सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 284.63 करोड़ की कमाई की थी। जबकि ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ 235 करोड़ की कमा सकी।













