‘धुरंधर’ फिल्म के बाद अक्षय खन्ना के फैंस बेसब्री से ‘बॉर्डर 2’ में कैमियों को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई। अब ‘बॉर्डर 2’ के क्रेडिट सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सनी देओल उन सभी शहीदों को याद करते हैं, जिन्होंने लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसमें अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी को भी दिखाया जाता है, जिससे दर्शक इमोशनल हो जाते हैं और पुरानी यादों में खो जाते हैं।
‘बॉर्डर 2’ में कैमियो सीन
स्क्रिप्ट में पहले से था कैमियो
‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने कहा है कि ये सीन पहले से ही स्क्रिप्ट में था। इसे ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर ऑनलाइन मची सनसनी का फायदा उठाने के लिए आखिरी समय में नहीं जोड़ा गया था।
‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद हुई शूटिंग
को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने ‘न्यूज 18’ से बताया, ‘आप इस तरह की फिल्म नहीं बना सकते। ये पहले से ही स्क्रिप्ट में लिखा हुआ था। दरअसल, हमने उनका हिस्सा ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद शूट किया था। फिल्म और अक्षय को लेकर जो क्रेज था, वो पहले से ही था, लेकिन हमने कभी इसका फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचा। स्क्रिप्ट में इसकी कोई जरूरत नहीं थी। ऐसा नहीं है कि हमने ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद उन्हें शामिल किया हो।’
‘बॉर्डर’ को दिया गया ट्रिब्यूट
डायरेक्टर अनुराग सिंह ने कहा, ‘हमने उनका हिस्सा 10-11 दिसंबर को शूट किया था। अक्षय ‘बॉर्डर 2’ में ‘बॉर्डर’ को ट्रिब्यूट देने के रूप में हैं। वो कहानी का शुरू से ही हिस्सा थे। और जो लोग फिल्म खत्म होने के बाद भी फिल्म देखते रहेंगे, उन्हें ये सुनहरा मौका मिलेगा।’













