• International
  • भारतीयों से सऊदी लोगों को इतनी नफरत क्यों? UAE के विरोध में ‘इंडियन’ शब्द को बना दिया गाली, उगल रहे जहर

    अबू धाबी/रियाद: सऊदी अरब खुद को इस्लामिक दुनिया के नेता के तौर पर स्थापित करना चाहता है। इसके लिए सऊदी अऱब दुनिया भर में मुस्लिम संगठनों को फंडिंग करता है ताकि वैश्विक इस्लामी जगत में उसका पलड़ा भारी रहे। सऊदी अरब इस्लाम की दो सबसे पवित्र मस्जिदों का संरक्षक भी है और दुनिया भर के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अबू धाबी/रियाद: सऊदी अरब खुद को इस्लामिक दुनिया के नेता के तौर पर स्थापित करना चाहता है। इसके लिए सऊदी अऱब दुनिया भर में मुस्लिम संगठनों को फंडिंग करता है ताकि वैश्विक इस्लामी जगत में उसका पलड़ा भारी रहे। सऊदी अरब इस्लाम की दो सबसे पवित्र मस्जिदों का संरक्षक भी है और दुनिया भर के मुसलमानों में इसके एक प्रभाव की यह भी प्रमुख वजह है। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि एक तरह जहां रियाद इस्लामिक दुनिया का अगुवा बनना चाहता है, वहीं सऊदी अरब के लोग भयानक नस्लवाद में डूबे हुए हैं। UAE सऊदी लोग अब खुलकर भारतीयों और दक्षिण एशियाई लोगों को लेकर नस्लीय टिप्पणियां कर रहे हैं।

    सऊदी अरब के नस्लवादियों ने भारतीय होने को अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इस समय उनके निशाने पर पड़ोसी मुस्लिम देश यूएई के लोग हैं। वे उन्हें नीचा दिखाने के लिए उन्हें भारतीय कहकर संबोधित कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है। UAE के रहने वाले मिशाल अल शम्सी (@mes_alshamsi) नाम के शख्स ने एक्स पर बताया कि किस तरह सऊदी लोग अपने गंदे नस्लवाद में लगे हुए हैं।

    UAE के लोगों को कह रहे इंडियन

    शम्सी ने एक्स पर लिखा, वे हमें भारतीय कहते हैं। यह सोचकर कि इससे हमारी कीमत कम हो जाएगी। मिशाल ने आगे कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि भारतीय भी हमारी तरह इंसान हैं। उनमें वैज्ञानिक, डॉक्टर, आविष्कार, कलाकार और ऐसी महान हस्तियां हैं जिनके नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखे हैं। मिशाल ने ऐसे नस्लवादी कमेंट वाले कई स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

    मिशाल अल शम्सी की बात का समर्थन खालिद हसन (@Khaledhzakariah) ने किया और उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्स पर ही लिखा, सऊदी लोग भयानक नस्लवाद का अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। वे अमीराती और मिस्र के लोगों के खिलाफ इंडियन और बांग्लादेशी जैसे शब्दों का इस्तेमाल गाली और अपमान के रूप में करते हैं।

    UAE और सऊदी अरब में तनाव

    खालिद हसन ने लिखा, जब भी सऊदी लोगों का इलाके के किसी भी देश से कोई मतभेद होता है, तो वे सबसे नस्लवादी हमले करते हैं। वे यह दिखाते हुए लोगों का अपमान करते हैं कि सऊदी लोग इस इलाके में एकमात्र शुद्ध खून वाले देश हैं। वे दूसरों को अपने से कमतर मानते हैं। खास बात है कि सऊदी सोशल मीडिया अकाउंट से यह टिप्पणियां ऐसे समय में तेज हुई हैं, जब यमन को लेकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच भारी तनाव बना हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।