• International
  • भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी तीसरी बार बने पिता, पत्नी अपूर्णा ने बेटी को दिया जन्म, नाम रखा सावित्री

    वॉशिंगटन: अमेरिकी कारोबारी विवेक रामास्वामी तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अपूर्वा ने बुधवार को अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। विवेक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका तीसरी बच्चा एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने सावित्री रखा है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी कारोबारी विवेक रामास्वामी तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अपूर्वा ने बुधवार को अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। विवेक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका तीसरी बच्चा एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने सावित्री रखा है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार ने ओहियो और दुनियाभर से मिल रही दुआओं के लिए आभार जताया है।

    विवेक ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम अपनी बेटी सावित्री के जन्म की खबर साझा करते हुए खुश हैं। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और आपकी दुआओं के लिए शुक्रगुजार हैं। विवेक और अपूर्वा के सावित्री से पहले दो बेटे- कार्तिक (बड़ा बेटा) और अर्जुन हैं। भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके एक्स पर बेटी का नाम सावित्री रखने के लिए उनको जमकर सराहा है।

    भारत में विवेक के माता-पिता का घर

    विवेक रामास्वामी के पिता गणपति रामास्वामी केरल के रहने वाले और पेशे से इंजीनियर थे। उनकी मां गीता रामास्वामी ने मैसूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की थी। 1970 के दशक में दोनों केरल से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। अमेरिका के ओहियो में अगस्त 1985 में विवेक रामास्वामी का जन्म हुआ था

    विवेक ने जेसुइट हाई स्कूल से वेलेडिक्टोरियन के रूप में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने बिजनेस और फिर राजनीति की तरफ रुख किया। विवेक बीते साल अमेरिकी राजनीति में बेहद चर्चा में थे। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदार थे। हालांकि इस रेस में वह डोनाल्ड ट्रंप से पिछड़ गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।