• International
  • ‘भारत आने का नाम सुनकर रो पड़ी थी’, अमेरिका में जन्‍मी लड़की को इंडिया आकर लगा कल्चरल शॉक, सुनाया किस्‍सा

    नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिका की 22 साल की एक लड़की ने अपने भारत में रहने के दौरान हुए अनुभव की कहानी सुनाई है। ये पोस्ट उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखा है, जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने भारत आने से पहले और उसके बाद के अनुभव के बारे में दिलचस्प कहानी सुनाई है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिका की 22 साल की एक लड़की ने अपने भारत में रहने के दौरान हुए अनुभव की कहानी सुनाई है। ये पोस्ट उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखा है, जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने भारत आने से पहले और उसके बाद के अनुभव के बारे में दिलचस्प कहानी सुनाई है। उन्होंने लिखा है कि भारत आने से पहले उन्होंने कई तरह का नकारात्मक कहानियां सुनी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में भारत आने के बाद अपने शुरूआती डर के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि पहली बार जब उसकी मां ने उन्हें भारत शिफ्ट होने के बारे में बताया तो वो ‘सचमुच रो’ पड़ी थी।

    लड़की ने रेडिट पर लिखते हुए कहा है कि जिन रिश्तेदारों को वो सिर्फ फोन पर जानती थी, उन्होंने उसे और उनकी बहन को खूब प्यार से अपनाया। हालांकि लड़की ने माना की ‘ कल्चरल शॉक ‘ सच में होता है। उसने लिखा है “मैं 22 साल की हूं और मेरा जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में हुआ है। जब मेरी मां ने मुझे पहली बार बताया कि हम भारत जा रहे हैं, तो मैं सच में रो पड़ी थी। मैंने कुछ समय के लिए मना भी कर दिया था, क्योंकि मैं पहले कभी यहां नहीं आई थी और मैंने सिर्फ बुरी बातें सुनी थीं, तो हां… मैं डरी हुई थी।”

    अमेरिकी लड़की ने सुनाया भारत आने की कहानी
    उसने आगे लिखा कि “शुरूआत में सबकुछ अजीब था और मैं सोचती रहती थी कि मैं कभी इसकी आदत नहीं डाल पाऊंगी। लेकिन कुछ समय बाद (तुरंत नहीं), यह अलग लगने लगा। जैसे… अजीब तरह से जाना-पहचाना, मुझे नहीं पता कि इसे कैसे समझाऊं। मुझे और मेरी बहन (16 साल) को यहां सच में बहुत अच्छा महसूस हुआ। हमारे रिश्तेदार मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा अच्छे थे। यहां तक कि मेरी मां की बहनें, जिन्हें हम सिर्फ फोन पर हुई बातों से जानते थे, उन्होंने भी हमसे ऐसे बात की जैसे हम पहले से ही बहुत करीब हों। लेकिन हमारे कुछ रिश्तेदारों, खासकर आंटियों ने मुझसे शुरू में कुछ अजीब सवाल पूछे, हाहा, लेकिन मैं समझती हूं। वे जज नहीं कर रहे थे, बल्कि वे बस यह पक्का करना चाहती थी कि हम ठीक हैं।”

    उसने लिखा है कि “लेकिन हां, लोग हमारा हालचाल बहुत पूछते रहते थे, हमें जगहों पर बुलाते थे, यह पक्का करते थे कि हम ठीक हैं। यह बहुत ज्यादा या ड्रामैटिक नहीं था, बस छोटी-छोटी बातें थीं जिनसे हमें लगा कि हम भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं। मैं अभी भी एडजस्ट कर रही हूं और निश्चित रूप से कुछ चीजें हैं जो मुश्किल हैं। कल्चर शॉक असली है और मैं यह दिखावा नहीं कर रही कि सब कुछ परफेक्ट है। इंडिया उतना परफेक्ट नहीं है, मैं अभी भी एडजस्ट कर रही हूं और ऐसे पल भी आए हैं, जब मुझे बहुत ज्यादा बोझ भी महसूस हुआ। लेकिन मुझे सच में समझ नहीं आता कि लोग यहां आए बिना इंडिया से इतनी नफरत क्यों करते हैं। मेरा अनुभव वैसा बिल्कुल नहीं रहा जैसा मैंने सोचा था।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।