• International
  • भारत और इजरायल ने क्या अफगानिस्तान को पाकिस्तान से युद्ध में दिया मदद का भरोसा? वायरल दावे का जानें सच

    काबुल/तेल अवीव: पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों के बीच सीमा पर जमकर झड़प हो रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि भारत और इजरायल ने अफगानिस्तान को मदद का भरोसा दिया है। ये दावा बिल्कुल गलत है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल/तेल अवीव: पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों के बीच सीमा पर जमकर झड़प हो रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि भारत और इजरायल ने अफगानिस्तान को मदद का भरोसा दिया है। ये दावा बिल्कुल गलत है और वीडियो से छेड़छाड़ करके उसे वायरल किया गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान एक भाषण का है। इस वीडियो में मोदी को कहते सुना जा रहा है कि ‘भारत और इजरायल अफगानिस्तान शासन को हर मुमकिन मदद देंगे।’ लेकिन ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।

    सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे वायरल किया है और इसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष से जोड़ा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ नये भारत- इजरायल गठबंधन को दिखाया गया है। इस वीडियो के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफगानिस्तान को समर्थन और मदद पैकेज देने का जिक्र कर रहे हैं। ये वीडियो पूरी तरह से गलत है और फर्जी तरीके से बनाए गये हैं।

    अफगानिस्तान की मदद को लेकर फर्जी दावे
    पीएम मोदी और पीएम नेतन्याहू को लेकर फर्जी दावे किए गये हैं। ना तो भारतीय प्रधानमंत्री और ना ही इजरायली पीएम ने अफगानिस्तान की मदद को लेकर एक शब्द भी कहा है। इजरायल में पीएम मोदी ने किसी भी बयान में अफगानिस्तान का जिक्र भी नहीं किया है। वहीं, इजरायली संसद को भी पीएम मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अलग अलग संबोधित किया है। इजरायली प्रधानमंत्री ने असल में अपने भाषण में कहा था कि इजरायल, कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे है। डीपफेक वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफगान तालिबान के सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्लाह का नाम लेते हुए और अफगानिस्तान के लिए अरबों डॉलर की मदद का ऐलान करते हुए भी दिखाया गया है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो AI जेनरेटेड है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के बड़े शहरों पर बमबारी की है, जिसमें राजधानी काबुल भी शामिल है। महीनों तक चली झड़पों के बाद इस्लामाबाद के रक्षा मंत्री ने पड़ोसियों के साथ “खुली जंग” का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान का यह नया ऑपरेशन तब हुआ जब अफगान सेना ने गुरुवार रात को इस्लामाबाद के पहले के हवाई हमलों के विरोध में पाकिस्तानी बॉर्डर सैनिकों पर हमला किया। अक्टूबर में हुई जानलेवा लड़ाई के बाद से जमीनी बॉर्डर क्रॉसिंग ज्यादातर बंद हैं, जिसमें दोनों तरफ 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।