नजम सेठी ने आईसीसी को दिया सुझाव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी की मानें तो अगर बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 में फिर से शामिल किया जाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। इंडिया टुडे से बात करते हुए पूर्व पीसीबी चेयरमैन ने कहा, ‘मेरे हिसाब से अगर बांग्लादेश को श्रीलंका में इनवाइट किया जा सकता है तो अभी भी देर नहीं हुई है। वहां बहुत सारे मैच खेले जा रहे हैं।’
पाकिस्तान ने सोच समझकर फैसला किया
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होता है तो आईसीसी के साथ ही क्रिकेट को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होगा। सेठी के अनुसार पाकिस्तान ने यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा- PCB लीडरशिप ने सभी संभावित नतीजों की जांच की है। उन्होंने देश और विदेश में वकीलों से सलाह ली है। वे इस फैसले से संतुष्ट हैं।
नजम सेठी के अनुसार पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अकेले था। बीसीसीआई की रवैया की वजह से कोई उसका सपोर्ट नहीं करता था लेकिन अब चीजे बदल रही हैं। उन्होंने कहा- सबसे बड़ा मुद्दा बीसीसीआई का रवैया है। हर स्टेज पर उन्होंने दूसरे क्रिकेट बोर्ड को धमकाया है। पहले पाकिस्तान अकेला था सभी भारत का साथ देते थे। अब यह बदल रहा है। अब बांग्लादेश को भी नजरअंदाज किया गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलकर 400 मिलियन से ज्यादा लोग हैं।













