• International
  • भारत और बांग्लादेश के बीच फिर शुरू हुई बस सर्विस, तारिक रहमान ने पलटा मोहम्मद यूनुस का एक और फैसला

    ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच एक बार फिर से बस सुविधा बहाल हो गई है। करीब 18 महीने के बाद अगरतला-ढाका-कोलकाता और कोलकाता-ढाका-अगरतला रूट पर इंटरनेशनल मैत्री बस सर्विस फिर से शुरू हो गई है। ये भारत और बांग्लादेश के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी को फिर से शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच एक बार फिर से बस सुविधा बहाल हो गई है। करीब 18 महीने के बाद अगरतला-ढाका-कोलकाता और कोलकाता-ढाका-अगरतला रूट पर इंटरनेशनल मैत्री बस सर्विस फिर से शुरू हो गई है। ये भारत और बांग्लादेश के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी को फिर से शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। रिपोर्ट के मुताबिक बस सुविधा शुरू होने के पहले दिन मैत्री बस कोलकाता से निकली और ढाका होते हुए अगरतला में अखौरा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर पहुंची। तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच के संबंध लगातार सुधर रहे हैं और पिछले हफ्ते ही दोनों देशों के बीच वीजा सर्विस फिर से बहाल हो गई है।

    बस सर्विस का बहाल होना दोनों देशों के बीच सुधरते संबंध का उदाहरण है। मीडिया से बात करते हुए पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि इस रूट के फिर से खुलने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच टूरिज्म, व्यापार और कल्चरल लेन-देन को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर सिक्योरिटी और आसान बातचीत से लोगों के बीच रिश्ते और गहरे होंगे।

    भारत-बांग्लादेश में बस सर्विस फिर शुरू
    पर्यटन मंत्री ने बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की अहमियत पर भी जोर दिया और कहा कि रेल लिंक के साथ इंटीग्रेशन और सबरूम में मैत्री ब्रिज का बेहतर इस्तेमाल, साथ ही पोर्ट तक बेहतर पहुंच से नॉर्थईस्ट की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा और बिजनेस क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। एनडीटीवी के मुताबिक पहले दिन कोलकाता से 18 यात्रियों ने सफर किया। दोनों देशों के बीच करीब डेढ़ साल पहले बस सर्विस बंद कर दी गई थी। मोहम्मद यूनुस ने बस सुविधा बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन बस सर्विस शुरू होने के बाद स्टेकहोल्डर्स को नई इकॉनमिक एक्टिविटी और ज्यादा क्रॉस-बॉर्डर एंगेजमेंट की उम्मीद है।

    पैसेंजर्स और साथ आए अधिकारियों ने कहा कि सफर आसान रहा और रास्ते में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई। हालांकि मेट्रोपॉलिटन एरिया में थोड़ी-बहुत दिक्कतें थीं, लेकिन कुल मिलाकर हालात नॉर्मल रहे। खास तौर पर अगरतला-ढाका सर्विस भी फिर से रेगुलर चलने वाली है, जिससे दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। मैत्री बस सर्विस के फिर से शुरू होने को एक पॉजिटिव डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है जो भारत और बांग्लादेश के बीच कम्युनिकेशन, कॉमर्स और दोस्ताना रिश्तों को मजबूत करेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।