• Technology
  • भारत का पहला 10001mAh बैटरी स्‍मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्‍च, क्‍या खरीदना चाहिए? जानें अच्‍छी और एवरेज बातें

    Realme P4 Power India Launch : भारत का पहला 10001mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोन Realme P4 Power गुरुवार को लॉन्‍च हो गया। यही इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है। कंपनी ने डिजाइन के जरिए फोन को अलग दिखाने की अच्‍छी कोशिश की है। Realme P4 Power में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। 50 मेगापिक्‍सल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Realme P4 Power India Launch : भारत का पहला 10001mAh बैटरी वाला स्‍मार्टफोन Realme P4 Power गुरुवार को लॉन्‍च हो गया। यही इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है। कंपनी ने डिजाइन के जरिए फोन को अलग दिखाने की अच्‍छी कोशिश की है। Realme P4 Power में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। 50 मेगापिक्‍सल का मेन बैक कैमरा दिया गया है। 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। मीड‍ियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर इस फोन में है। बड़ी बैटरी के बावजूद यह 219 ग्राम वजन में है। लेकिन क्‍या यह फोन खरीदना चाहिए? इस आर्टिकल में जानें फोन की अच्‍छी और एवरेज बातें।

    Realme P4 Power के प्राइस, कलर वेरिएंट

    Realme P4 Power को ट्रांस ऑरेंज, ट्रांस सिल्‍वर और ट्रांस ब्‍लू कलर में लाया गया है। इसके 8GB +128GB मॉडल की कीमत 25999 रुपये है। 8GB + 256GB मॉडल के दाम 27999 रुपये हैं। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 30999 रुपये है।

    Realme P4 Power की सेल, बैंक ऑफर्स

    Realme P4 Power की सेल ऑनलाइन 5 फरवरी से शुरू होगी। इसे ऑफलाइन भी लिया जा सकेगा। बैंक ऑफर्स के तहत कंपनी 2000 रुपये का ऑफर या इतने का ही एक्‍सचेंज ऑफर दे रही है।

    Realme P4 Power के स्‍पे‍स‍िफ‍िकेशंस, फीचर्स

    डिस्‍प्‍ले 6.8 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले, फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन, 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, कोर्निंग गोर‍िल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्‍शन
    वजन 219 ग्राम, मोटाई 9.08mm
    प्रोसेसर मीड‍ियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्‍ट्रा 5G, 80W चार्जिंग सपोर्ट
    रैम और स्‍टोरेज 8GB+128GB 8GB+256GB 12GB+256GB LPDDR4X, UFS 3.1
    कैमरा 50MP कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट, 16MP का सेल्‍फी कैमरा
    बैटरी 10001mAh
    ऑपरेटिंग सिस्‍टम एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड realme UI 7.0
    अन्‍य फीचर्स फ‍िंगरप्रिंट, फेसअनलॉक

    Realme P4 Power की अच्‍छी और एवरेज बातें?

    Realme P4 Power की सबसे अच्‍छी और बड़ी बात इस फोन की 10001mAh की बैटरी है, जो फोन को भीड़ से अलग बनाएगी। इतनी बड़ी बैटरी वाला फोन अभी तक इंडिया में नहीं आया है। ऐसे में वो यूजर्स, जो बैटरी काफी खर्च करते हैं। कंटेंट स्‍ट्रीम करते हैं। उनके लिए यह फोन बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि ऐसा लगता है कि कंपनी ने बड़ी बैटरी देने के दबाव में कुछ फीचर्स से समझौता किया है जैसे कैमरा। कोई वाव फैक्‍टर इस फोन के कैमरा में नहीं दिखा है। हालांकि फोटोज अच्‍छी क्‍ल‍िक होती हैं लेकिन कैमरा सेंट्रिक डेडिकेटेड फीचर्स की कमी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।