इवेंट में शामिल होंगे 500 से ज्यादा ग्लोबल लीडर
17 फरवरी को दिल्ली में होने वाले पहले इंडिया एआई फिल्म फेस्टिवल में 500 से ज्यादा ग्लोबल लीडर, इन्वेस्टर, पॉलिसीमेकर और कल्चरल पायनियर शामिल होंगे। इवेंट में कई बड़े और खास स्पीकर्स भी हिस्सा लेंगे, जिनमें से एक एनवीडिया के एशिया साउथ मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल धूपर हैं। इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य ग्लोबल AI इनोवेशन को भारतीय कल्चरल ट्रेडिशन के साथ मिलाना है। साथ ही, UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर कपड़ों, म्यूजिक, खाने और फिल्मों को एक साथ पेश करना है।
इवेंट में होगी अवॉर्ड सेरेमनी
इंडिया एआई फ्लिम फेस्टिव में सभी टेक दिग्गजों का स्वागत रेड-कार्पेट पर किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत में नेटवर्किंग के लिए एक रिसेप्शन होगा। इसके बाद कई सेशन होंगे, जिनमें “इंडियाज AI एम्बिशन ऑन द वर्ल्ड स्टेज” और “इंडिपेंडेंट इंडियन AI फिल्ममेकर्स” शामिल हैं। “द फ्यूचर ऑफ स्टोरीटेलिंग” पर एक फायरसाइड चैट होगी। इसमें इंडस्ट्री के लीडर्स अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के CEO और फैंटम X के को-फाउंडर माइक जे मिच शामिल होंगे। इवेंट का समापन एक अवॉर्ड सेरेमनी के साथ होगा। इसमें बेहतरीन AI फिल्मों को 12,000 डॉलर (लगभग 11 लाख रुपये) इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।
टेक्नोलॉजी दिखाने से कहीं ज्यादा है इवेंट
इनवीडियो के CEO संकेत शाह का कहना है कि यह फेस्टिवल सिर्फ टेक्नोलॉजी दिखाने से कहीं ज्यादा है। यह क्रिएटर्स को मजबूत बनाने, AI में इंडिया की लीडरशिप का जश्न मनाने और यह साबित करने के बारे में है कि वर्ल्ड-क्लास इनोवेशन और दिलचस्प कहानियां यहीं इंडिया में बनाई जा सकती हैं। इस इवेंट से पता चलेगा कि AI विजुअल स्टोरीटेलिंग को किस तरह बदल रहा है।
बता दें कि भारत में एआई समिट का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक भारत मंडपम में किया जा रहा है। ग्लोबल साउथ में होने वाली यह पहली बड़ी वैश्विक AI समिट है। इसमें दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे।













