• Entertainment
  • भारत की पहली वीजे रूबी भाटिया का नया वीडियो देख लोग हैरान, कहा- देखकर मन भारी हो रहा

    भारत की पहली वीजे रूबी भाटिया का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। 1990 के दशक के भारतीय टेलीविजन को एक नई पहचान देने वाली वीजे रूबी भाटिया का नया वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि रूबी कभी छोटे पर्दे की सबसे जानी-मानी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारत की पहली वीजे रूबी भाटिया का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। 1990 के दशक के भारतीय टेलीविजन को एक नई पहचान देने वाली वीजे रूबी भाटिया का नया वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं।

    बता दें कि रूबी कभी छोटे पर्दे की सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक थीं। पूर्व मिस इंडिया कनाडा और देश की पहली वीडियो जॉकी के नाम से चर्चा में रह चुकीं रूबी भाटिया सोशल मीडिया के आने से बहुत पहले ही एक जेनरेशन के लिए पॉप कल्चर को नया आयाम दिया था। उन दिनों इंडस्ट्री पर उनका दबदबा रहा था। बताया जाता है कि एक शो के लिए वो करीब 1 लाख रुपये लेती थीं।

    दो दशकों तक लाइमलाइट से वो दूर रहीं

    हालांकि, करीब दो दशकों तक लाइमलाइट से वो दूर रहने के बाद, एक बार फिर से वो इंडस्ट्री में लौटी हैं। इस बार वो एक नए वेंचर के साथ फैन्स के सामने आई हैं। इसी के साथ रूबी भाटिया को लेकर पुरानी यादें और चर्चा फिर से ताजा होने लगी हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल अपने वीडियो में रूबी लाइफ कोचिंग देने की बात कर रही हैं। सबसे हैरानी वाली बात लोगों को ये लग रही है कि वो बिल्कुल कम पैसों में लाइफ कोचिंग सेशन देने की बात कर रहीं। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि उनका कोई फिक्स चार्ज नहीं है बल्कि लोग अपनी खुशी से जो चाहें वो कॉन्ट्रिब्यूट कर सकते हैं।

    ‘मैं आपके लिए हूं, फीस- 1000 अनलिमिटेड’

    वो कहती दिख रही हैं, ‘हाय, क्या आप किसी से बात करना चाहते हैं, तो मैं यहां आपके लिए हूं। 24/7 अनलिमिटेड विमिंस हेल्पलाइन। पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट, वेट लॉस, पर्सनल इशूज, फियर, डिप्रेशन, पैनिक अटैक ..जहां भी जरूरत हो मैं हेल्प कर सकती हूं, मैं आपके लिए हूं। फीस- 1000 अनलिमिटेड।’

    अपनी लाइफ कोचिंग के बारे में बातें करती हैं

    इसके अलावा एक वीडियो में वो कहती दिख रही हैं, ‘मेरा कोई फिक्स रेट नहीं है कि 500, 1000 या 1 करोड़। बल्कि आपको जो उचित लगे आप उतना कॉन्ट्रिब्यूट कर सकते हैं। मैं ये नहीं कह रही कि ये फ्री है लेकिन हां, अगर कोई पे नहीं कर पा रहा तो भी मैं उनकी मदद करना पसंद करूंगी।’ इसके बाद वो अपनी लाइफ कोचिंग के बारे में बातें करती हैं। वो कहती हैं कि अगर आप किसी मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं और आपको किसी की जरूरत हो तो वो मदद कर सकती हैं।

    कहा- जो भी कॉन्ट्रिब्यूट करना चाहें मेरी जर्नी में वो कर सकते हैं

    वो कहती हैं, ‘पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट, मेडिटेशन, मेकअप, वेट लॉस, बॉडी माइंड एंड सोल, एंकरिंग अपीरेंस, एक्टिंग, वॉइसिंग… हर जर्नी में मैं आपकी मदद कर सकती हूं। और इसके बदले आप जो भी कॉन्ट्रिब्यूट करना चाहें मेरी जर्नी में वो कर सकते हैं।’

    ‘वीडियो देखकर थोड़ा अजीब सा और भारी लग रहा है’

    लोगों ने उनके इन वीडियोज पर हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा, ’90 के दशक के बच्चों के लिए रूबी भाटिया हर जगह थीं, टीवी पर एक जाना-पहचाना, कॉन्फिडेंस से भरा चेहरा, वीजे, एंकरिंग, इंटरव्यू करते हुए। आज उनकी रील्स देखना, लाइफ कोचिंग देना, मेकअप टिप्स देना और यहां तक कि लोगों से 1000 रुपये के बदले काम के लिए वॉट्सएप पर मेसेज करने को कहना , थोड़ा अजीब सा और भारी लग रहा है। मैं उनका मजाक नहीं उड़ा रहा हूं। यह बस इस बात की याद दिलाता है कि शोहरत कितनी क्षणभंगुर होती है।

    रूबी भाटिया ने कहा था- हर शो के करीब 1 लाख रुपये लेती थी

    बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में रूबी ने बताया था कि वो उन दिनों कितनी अच्छी कमाई करती थीं। उन्होंने कहा था, ‘मैं 90 के दशक में इवेंट्स की एंकरिंग के लिए हर शो के करीब 1 लाख रुपये लेती थी । शूट्स के लिए, मैं प्रोजेक्ट के बजट के आधार पर हर दिन के हिसाब से चार्ज करती थी।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।