• Business
  • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के बराबर कमाई, ऐमजॉन ने रेवेन्यू के मामले में वॉलमार्ट को पछाड़ा

    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन रेवेन्यू के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। उसने वॉलमार्ट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 2025 में कंपनी की सेल्स 716.9 अरब डॉलर रही जो भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के बराबर है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक भारत की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन रेवेन्यू के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। उसने वॉलमार्ट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 2025 में कंपनी की सेल्स 716.9 अरब डॉलर रही जो भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के बराबर है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक भारत की विदेशी मुद्रा भंडार $717.064 अरब है। ऐमजॉन की स्थापना जेफ बेजोस ने 1994 में एक गैराज में की थी। शुरुआत में यह केवल किताबें बेचती थी और आज पूरी दुनिया में इसका बिजनेस फैला हुआ है।

    वॉलमार्ट ने गुरुवार को बताया कि साल 2025 में उसका रेवेन्यू 713.2 अरब डॉलर रहा और इसके साथ ही कंपनी के हाथ से नंबर 1 का ताज निकल गया। वॉलमार्ट पिछले कई साल से रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया के नंबर 1 कंपनी बनी हुई थी लेकिन अब यह ताज ऐमजॉन के पास चला गया है। अमेरिका की इन दो कंपनियों के बीच पिछले कई साल से कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। पिछले साल ऐमजॉन ने तिमाही सेल में वॉलमार्ट को पछाड़ा था और अब वह पूरे साल के रेवेन्यू में भी नंबर 1 हो गई है।

    एलन मस्क ने सबसे ज्यादा कमाया, गंवाने में लैरी एलिसन नंबर 1, क्या है अंबानी-अडानी का हाल?

    बेजोस वर्सेज वॉल्टन फैमिली

    हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से देखा जाए तो ऐमजॉन 2.199 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है। हाल में कंपनी के शेयरों में लगातार नौ दिन तक गिरावट आई थी। वहीं वॉलमार्ट 995.56 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है। वॉलमार्ट का रेवेन्यू पिछले 20 साल में दोगुना से भी ज्यादा बढ़ा है। कंपनी के अमेरिका में 4,600 से ज्यादा स्टोर हैं। पिछले कुछ साल में ऐमजॉन और वॉलमार्ट ने अपने बिजनेस को फैलाने के लिए एआई का काफी इस्तेमाल किया है।

    ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 22.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वहीं वॉलमार्ट की प्रमोटर फैमिली वॉल्टन परिवार की नेटवर्थ में इस साल काफी तेजी आई है। जिम वॉल्टन 150 अरब डॉलर के साथ नौवें, रॉब वॉल्टन (146 अरब डॉलर) 11वें और एलिस वॉल्टन (146 अरब डॉलर) 12वें नंबर पर है। वॉल्टन फैमिली को दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना जाता है। इसके पास वॉलमार्ट की करीब आधी हिस्सेदारी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।