• National
  • भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद पहले नंबर पर, जनवरी की लिस्ट में दिल्ली किस स्थान पर?

    नई दिल्ली: देशभर में जनवरी में सर्दियों के दौरान भी वायु प्रदूषण का संकट जारी रहा, खासकर दिल्ली एनसीआर के इलाके में। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग आधे निगरानी वाले शहरों में PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से ऊपर दर्ज किया गया। CREA


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: देशभर में जनवरी में सर्दियों के दौरान भी वायु प्रदूषण का संकट जारी रहा, खासकर दिल्ली एनसीआर के इलाके में। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग आधे निगरानी वाले शहरों में PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से ऊपर दर्ज किया गया।

    CREA की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहर रहा। जहां पर PM2.5 स्तर 184 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय सीमा से तीन गुना अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शहर में पूरे महीने हर दिन प्रदूषण के दैनिक मानकों को नजरअंदाज किया गया। गाजियाबाद के बाद दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहर रहे। दिल्ली में जनवरी के महीने में 27 दिन वायु गुणवत्ता बहुत खराब या गंभीर कैटेगरी में रही।

    WHO के मानकों पर खरा नहीं उतर सका कोई भी शहर

    प्रदूषण के मामले में टॉप 10 शहरों में धरूहेड़ा छठे स्थान पर रहा, जबकि सिंगरौली, भिवाड़ी, नार्नौल और गंगटोक भी इस लिस्ट में शामिल रहे। इनमें से छह शहर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं। 248 शहरों के आंकड़ों में से 123 शहरों में PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से अधिक पाया गया। वहीं, कोई भी शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सुरक्षित मानकों पर खरा नहीं उतर पाया। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) से जुड़े 97 शहरों में से 46 ने मानकों का उल्लंघन किया, जबकि गैर-NCAP शहरों में 77 शहर राष्ट्रीय सीमा से ऊपर और सभी 151 शहर वैश्विक मानकों से ज्यादा प्रदूषित पाए गए।

    देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहर

    • गाजियाबाद
    • दिल्ली
    • नोएडा
    • गुरुग्राम
    • ग्रेटर नोएडा
    • धरूहेड़ा
    • सिंगरौली
    • भिवाड़ी
    • नार्नौल
    • गंगटोक

    राज्यों में नियमों के पालन की बात करें तो राजस्थान सबसे ऊपर रहा, जहां 34 में से 23 शहरों में प्रदूषण मानकों का पालन नहीं हुआ। इसके बाद हरियाणा, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।

    देशभर के केवल 21 शहरों में साफ हवा

    देशभर में केवल 21 शहरों में हवा ‘अच्छी’ रही, 103 ‘संतोषजनक’, 92 ‘मध्यम’, जबकि 32 शहर ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहे। मध्य प्रदेश का दमोह सबसे साफ शहर रहा, जहां औसत PM2.5 स्तर 17 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सबसे साफ 10 शहरों में से पांच कर्नाटक में हैं। महानगरों में दिल्ली और कोलकाता ने मानकों को पार किया, जबकि चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु सीमा के भीतर रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।