• Sports
  • भारत को जीत की तरफ ले जा रहे थे शिवम दुबे, फिर हो गई भारी मिस्टेक, न्यूजीलैंड ने मार लिया मैदान

    नई दिल्ली: बीते 28 जनवरी यानी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रन से हरा दिया। हालांकि, इस मैच का सीरीज पर कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि भारतीय टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बीते 28 जनवरी यानी बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रन से हरा दिया। हालांकि, इस मैच का सीरीज पर कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि भारतीय टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब स्कोर 3-1 हो गया है। हालांकि, विशाखापत्तनम में खेला गया चौथा टी20 भी भारत जीत सकता था अगर शिवम दुबे आउट न होते। उनका विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

    अनलकी तरीके से आउट हुए शिवम दुबे

    एक समय था जब भारत का स्कोर 5 विकेट पर 82 रन था। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के हाथ से मैच निकल गया है। इसके बाद देखने को मिला शिवम दुबे शो। शिवम दुबे ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और सिर्फ 15 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली। अगर दुबे पिच पर खड़े रहते तो भारत यह मैच जीत सकता था। लेकिन, शिवम काफी अनलकी तरीके से आउट हुए।

    दरअसल, भारतीय पारी का 15वां ओवर न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा स्ट्राइक पर थे। हर्षित ने हेनरी की गेंद पर तेज तरार सीधा शॉट मारा। हालांकि, उस शॉट के बीच में मैट हेनरी ने हाथ डाला। गेंद हेनरी के हाथ से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जा लगी। जब गेंद स्टंप्स पर लगी तो शिवम दुबे उस वक्त क्रीज से बाहर थे। इस तरह वह रन आउट हो गए। शिवम दुबे ने 23 गेंद में 65 रन ठोके। उन्होंने 282.61 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 7 छक्के अपनी पारी में उड़ाए।

    कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

    भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बना डाले। 216 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सूर्या आर्मी 18.4 ओवर में 165 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और 50 रन से मुकाबला हार गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।