लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बांग्लादेश को भारत से बेहतर डील मिली है। इसका जवाब देते हुए कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, उन्होंने संसद में एक और झूठ बोला है कि बांग्लादेश को भारत से ज्यादा फायदा हुआ है। बांग्लादेश के पास यह फैसलिटी है कि अगर वह अमेरिका से कच्चा माल खरीदता है और उससे कपड़े बनाकर एक्सपोर्ट करता है तो उस पर जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा।
US Tariffs: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन…अमेरिका के साथ टैरिफ की बिसात पर किसने मारी असली बाजी, कौन ढेर?
किसानों के हितों का संरक्षण
उन्होंने कहा, ‘भारत के पास भी ऐसी फैसिलिटी है और भारत को भी यह सुविधा मिलेगी। अभी हमारा फ्रेमवर्क एग्रीमेंट बन रहा है। जब अंतरिम समझौता फाइनल होगा तब आप इसका फाइन प्रिंट देखेंगे।’ गोयल ने साथ ही कहा कि अमेरिका के साथ व्यापक डील में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के 90 से 95 फीसदी कृषि उत्पादों को अलग रखा गया है।
अमेरिका और बांग्लादेश ने 9 फरवरी को एक संयुक्त बयान जारी किया था। इसमें बांग्लादेश को टैरिफ में भारी राहत दी गई थी। इसके मुताबिक अमेरिका बांग्लादेशी सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 19 फीसदी करेगा और अमेरिकी कॉटन और कृत्रिम फाइबर से बने कपड़ों पर जीरो-ड्यूटी एक्सेस देगा। इससे अमेरिका के बाजार में बांग्लादेश को पलड़ा भारी हो सकता है। लेकिन कॉमर्स मिनिस्ट्री का कहना है कि अमेरिका भारत को भी यह सुविधा देगा।













