बांग्लादेश में भारत सक्रिय
भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की नई सरकार के साथ संवाद को आगे बढ़ाने के लिए भारत उत्सुक है। उन्होंने नई दिल्ली की ओर से ढाका के साथ फिर से सक्रिय रूप से बातचीत की इच्छा व्यक्त की। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के बाद प्रणय वर्मा ने कहा, विदेश मंत्री के साथ आज की बैठक में मैंने अपना रुख दोहराया कि हम बांग्लादेश में नयी सरकार के साथ संवाद के लिए उत्सुक हैं।’ बैठक में विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद भी शामिल थीं।
भारतीय उच्चायुक्त ने क्या कहा
उच्चायुक्त के अनुसार, उन्होंने बताया कि “हम परस्पर हित और पारस्परिक लाभ के आधार पर सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी सोच के साथ मिलकर काम करते हुए हर क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।” वर्मा ने इस मुलाकात को एक “शिष्टाचार भेंट” और “प्रारंभिक विचार-विमर्श” बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री और राज्य मंत्री के साथ यह उनकी पहली बैठक थी।
17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने थे तारिक रहमान
BNP चेयरपर्सन और अलायंस सरकार के प्रमुख तारिक रहमान ने 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वह 17 साल के देश निकाला के बाद 25 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश वापस लौटे थे। इसके बावजूद 12 फरवरी को हुए चुनावों में तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी गठबंधन ने बड़े अंतर से जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराया।













