• Sports
  • भारत ने नामीबिया को रौंदकर रचा इतिहास, T20 विश्व कप में ऐसा करने वाला बन गया पहला देश

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत ने दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ 32 तो नामीबिया के खिलाफ भारत ने 93 रन से जीत हासिल की। अब 15 फरवरी यानी रविवार को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। इस हाई वोल्टेज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत ने दो मुकाबले खेले और दोनों में जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ 32 तो नामीबिया के खिलाफ भारत ने 93 रन से जीत हासिल की। अब 15 फरवरी यानी रविवार को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होने वाला है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच होने वाला है। हालांकि, पाकिस्तान के साथ मुकाबले से पहले भारत के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने वाली पहली टीम बना भारत

    नामीबिया के खिलाफ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह लगाताक 10वीं जीत थी। 2024 से 2026 तक विश्व कप में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। भारत पहला देश बन गया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीते हैं। इससे पहले संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने लगातार 8-8 मुकाबले जीते थे।

    टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

    • भारत- 10* (2024-2026)
    • साउथ अफ्रीका- 8 (2024)
    • ऑस्ट्रेलिया- 8 (2022-2024)
    • इंग्लैंड-7 (2010-2012)
    • भारत- 7 (2012-2014)

    209 रन बनाकर नामीबिया को 116 पर किया ऑल आउट

    नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भी 52 रन की तूफानी पारी खेली।

    210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया 18.2 ओवर में 116 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए। 2-2 विकेट अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या न लिए। 1-1 विकेट अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को भी मिला।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।