इसी के साथ वनडे क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार 300 प्लस टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। उन्होंने यह कारनामा 20 बार किया है। दूसरे नंबर इंग्लैंड है, जिन्होंने 15 बार 300 प्लस का टारगेट वनडे में चेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने 14 बार ऐसा किया। चौथे नंबर पर पाकिस्तान है। उन्होंने 12 बार 300 प्लस टारगेट वनडे में चेज किया है। पांचवें नंबर पर संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड और श्रीलंका है, जिन्होंने 11 बार 300 प्लस टारगेट वनडे में चेज किया।
कुछ ऐसा रहा पहले वनडे का हाल
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। हेनरी नि्कल्स (62) और डिवोन कॉन्वे (56) ने फिफ्टी जड़ी। भारत के लिए 2-2 विकेट मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने ली। 1 विकेट कुलदीप यादव ने झटका।
टीम इंडिया ने 301 रन का टारगेट 49 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। विराट कोहली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी फिफ्टी (56) ठोकी। श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हुए जबकि केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाए। हर्षित राणा भी 29 रन बनाकर आउट हुए। काइल जैमीसन ने 4 विकेट लिए थे। 1-1 विकेट आदित्य अशोक और क्रिस क्लार्क ने लिया।













