• National
  • भारत ने सूडान को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

    नई दिल्ली: सूडान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार की तरफ से सूडान को बधाई दी गई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘विदेश मंत्री राजदूत मुही अल-दीन सलेम अहमद इब्राहिम और सूडान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई। हम सूडान की प्रगति में सहयोग करने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सूडान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत सरकार की तरफ से सूडान को बधाई दी गई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘विदेश मंत्री राजदूत मुही अल-दीन सलेम अहमद इब्राहिम और सूडान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई। हम सूडान की प्रगति में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।’

    भारत की तरफ से सूडान के विदेश मंत्री राजदूत मुही अल-दीन सालेम अहमद इब्राहिम और सूडान के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी गई है। सूडान की प्रगति में समर्थन देने की तत्परता भी जताई गई है।

    सूडान का स्वतंत्रता दिवस 1 जनवरी को मनाया जाता है, जो 1956 में ब्रिटेन और मिस्र से मिली आजादी का प्रतीक है, जबकि दक्षिण सूडान का स्वतंत्रता दिवस 9 जुलाई (2011 में मिली आजादी के लिए) है, जो एक अलग देश है और सूडान से अलग होकर बना है। सूडान में 1 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश होता है, जिसे देश की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक पहचान के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

    सूडान बीते तीन साल से काफी समय से गृहयुद्ध और अस्थिरता से घिरा है। इस लड़ाई ने दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन संकट पैदा किया है। सूडान में करीब 95 लाख लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है। इसके चलते लाखों लोग भुखमरी और अमानवीय स्थिति का सामना कर रहे हैं। सूडान में अप्रैल 2023 से शुरू हुए गृहयुद्ध ने देश को तबाही के कगार पर ला दिया है। सेना और RSF के बीच संघर्ष राजधानी खार्तूम समेत कई बड़े शहरों में फैल गया है। सूडान में गृहयुद्ध से अब तक 28,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इससे बड़ी आबादी के सामने मानवीय संकट है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।