• International
  • भारत बनेगा दुनिया की हथियार फैक्‍ट्री? इजरायली PM नेतन्‍याहू का बड़ा ऐलान, अमेरिका भी ऐक्‍शन में आया

    तेलअवीव/वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर गाजा तक जंग का माहौल है। ईरान पर ‘निर्णायक हमले’ के लिए अमेरिकी परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर इस समय हिंद महासागर में डेरा डाले हुए हैं। ताइवान स्‍ट्रेट में भी अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। जापान से लेकर पोलैंड तक ने हथियारों के लिए खजाना खोल दिया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेलअवीव/वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर गाजा तक जंग का माहौल है। ईरान पर ‘निर्णायक हमले’ के लिए अमेरिकी परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर इस समय हिंद महासागर में डेरा डाले हुए हैं। ताइवान स्‍ट्रेट में भी अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। जापान से लेकर पोलैंड तक ने हथियारों के लिए खजाना खोल दिया है। इस तनाव भरे माहौल में भारत दुनिया की हथियार फैक्‍ट्री बनता दिख रहा है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने ऐलान किया है कि वह अमेरिका के सैन्‍य मदद पर निर्भरता को खत्‍म करने जा रहे हैं और भारत तथा जर्मनी के साथ मिलकर हथियार बनाएंगे। वहीं अमेरिकी कांग्रेस का एक दल इस समय 5 दिन के दौरे पर भारत पहुंचा है। यह अमेरिकी दल भारत के साथ हथियारों के संयुक्‍त निर्माण और विकास की संभावना पर बात करेगा। इससे भारत के लिए बड़ा मौका बन सकता है। आइए जानते हैं पूरा मामला….

    इजरायली पीएम नेतन्‍याहू ने कहा कि भारत और जर्मनी में हथियार निर्माण करने से इजरायल को आजादी मिलेगी, तेजी से सप्‍लाई हो सकेगी और गठबंधन को मजबूत किया जा सकेगा। नेतन्‍याहू ने कहा कि गाजा में हमारे सैनिकों को इसलिए जान गंवानी पड़ी क्‍योंकि उनके पास वह गोला बारूद नहीं था जिसकी उनको जरूरत थी। उन्‍होंने कहा कि कई देशों ने गोला बारूद देने पर बैन लगा रखा था जिसकी वजह से इजरायल को यह नहीं मिल पाया। इजरायली पीएम ने कहा कि अब ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। मैं इजरायल की हथियार इंडस्‍ट्री को मजबूत और आत्‍मनिर्भर बनाऊंगा।

    भारत संग बनाएंगे हथियार, इजरायली पीएम का ऐलान

    नेतन्‍याहू ने उम्‍मीद जताई कि इससे इजरायल की अगले दशक तक अमेरिकी सैन्‍य सहायता पर निर्भरता कम हो जाएगी। पीएम नेतन्‍याहू ने कहा कि वह हथियारों के मामले में इजरायल और अमेरिका के बीच रिश्‍ते को ‘सहायता से भागीदारी’ की ओर ले जाना चाहते हैं। इजरायल अपने हथियारों के विकास और संयुक्‍त उत्‍पादन को सहयोगी देशों जैसे भारत और जर्मनी तक बढ़ा सकता है। नेतन्‍याहू ने कहा कि वह ऐसी डिफेंस इंडस्‍ट्री को बनाना चाहते हैं जो आत्‍मनिर्भर हो ताकि हमें हथियारों और गोला बारूद के लिए दूसरे के पास नहीं जाना पड़े। बता दें कि गाजा युद्ध के दौरान इजरायल पर कई देशों ने हथियारों का बैन लगा दिया था।

    इस दौरान भारत ने दोस्‍ती निभाई थी और बारूद के साथ- साथ अडानी कंपनी ने किलर हर्मेस 900 ड्रोन भी इजरायल को दिया था। यह ड्रोन इजरायली कंपनी इल्बिट के साथ मिलकर अडानी भारत में बनाती है। व‍िश्‍लेषकों का मानना है कि दशकों पुरानी दोस्‍ती को ध्‍यान में रखते हुए इजरायल भारत के साथ यह हथियारों की दोस्‍ती को और बढ़ाना चाहता है। इजरायल के पास आधुनिक हथियार निर्माण तकनीक है जिससे भारत को बड़ा फायदा हो सकता है। पीएम मोदी जल्‍द ही इजरायल के दौरे पर जाने वाले हैं। वहीं इजरायल के बाद अब अमेरिका ने भी अपना कांग्रेस का एक प्रतिन‍िधिमंडल भारत भेजा है। यह दल रक्षा सहयोग, रक्षा तकनीक साझा करने और हथियारों के संयुक्‍त व‍िकास और निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

    भारत के साथ हथियार तकनीक साझा करेगा अमेरिका

    अमेरिका के भारत में दूतावास ने कहा है कि अमेरिकी दल भारत के साथ रणनीतिक समन्‍वय को बढ़ाने पर जोर देगा। यह अमेरिकी दल भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेगा। इसके अलावा डिफेंस इंडस्‍ट्री के अधिकारियों से अमेरिकी दल मिलेगा। अमेरिकी कम‍िटी के चेयरमैन रोजर्स ने कहा कि अमेरिका भारत को एक बड़ा डिफेंस पार्टनर मानता है। हम रक्षा सहयोग को मजबूत करने और रक्षा तकनीक को आधुनिक बनाने को लेकर बातचीत करेंगे। यह भारत के रक्षा आधुनिकीकरण को बढ़ावा देता है और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाता है। बता दें कि भारत अमेरिका को कई रक्षा उपकरणों और तोप के गोलों की सप्‍लाई करता है। अमेरिका की कई रक्षा कंपनियां भारत में हथियार निर्माण को बढ़ावा दे रही हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।