रविवार को मलेशिया के पीएम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और मलेशिया विश्वास, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच मैरीटाइम पड़ोसी हैं। सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय संबंध रहे हैं। आज मलेशिया भारतीय मूल की आबादी का दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।
भारत-मलेशिया के संबंधों में अनवर इब्राहिम का खास योगदान
पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारत-मलेशिया के संबंधों ने नई रफ्तार पकड़ी है। इसमें मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम का खास योगदान रहा है। उन्होंने कहा, हमारे बीच एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग काफी मजबूत हुआ है।
काउंटर टेररिज्म- मैरीटाइम सुरक्षा पर फोकस
पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सुरक्षा के क्षेत्र में भारत-मलेशिया काउंटर टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और मैरीटाइम सुरक्षा में सहयोग मजबूत करेंगे। इसके साथ ही रक्षा सहयोग को भी व्यापक बनाया जाएगा। डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सेमिकंडक्टर, हेल्थ और फूड सिक्योरिटी में साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा। आतंकवाद पर उन्होंने कहा, आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है कि कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं।
मलेशिया में तमिल भाषा जिक्र कर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा, मलेशिया में भारत के वर्कर्स के संरक्षण के लिए सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, टूरिज्म के लिए ग्रीटिस ई वीजा और डिजिटल के लिए यूपीआई का मलेशिया में लागू होना। ये सभी कदम दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। तमिल भाषा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा रूप से जोड़ता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि मलेशिया में जल्द ही भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा, जिससे द्विपक्षीय कूटनीतिक संबंध और मजबूत होंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। पीएम मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा पर हैं, इस दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकों करेंगे।













