• Sports
  • भारत में नहीं दिखेंगे PSL के मैच, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच रोके मीडिया राइट्स

    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के बाद एक और भारत विरोधी कदम उठाया है। पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 ( PSL 2026) के 11वें सीजन के मैचों का भारत में प्रसारण करने पर रोक लगा दी है। पीसीबी ने PSL 11


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के बाद एक और भारत विरोधी कदम उठाया है। पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 ( PSL 2026) के 11वें सीजन के मैचों का भारत में प्रसारण करने पर रोक लगा दी है। पीसीबी ने PSL 11 के मैचों के इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट राइट्स बेचते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि इससे उल्टा पाकिस्तान को ही नुकसान होने की संभावना मानी जा रही है, क्योंकि क्रिकेट मैचों में विज्ञापन देने वाली अधिकतर कंपनियां भारतीय हैं और भारत में करीब 140 करोड़ की आबादी में से 80 फीसदी क्रिकेट मैचों का बड़ा दर्शक वर्ग है।

    पाकिस्तानी कंपनी ने ही खरीदे हैं अधिकार

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 11 के ग्लोबल मीडिया राइट्स के लिए बोली मांगी थी, जिसमें वली टेक्नोलॉजीज सबसे बड़ी बोलीदाता के तौर पर सामने आई है। पीसीबी ने भारत में प्रसारण के अधिकार छोड़कर बाकी सभी जगह के राइट्स वली टेकनोलॉजीज को एक साल के लिए दिए हैं। वली टेक्नोलॉजीज खुद को ‘मेड इन पाकिस्तान’ टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने वाली कंपनी होने का दावा करती है।

    पिछली बार से 149% ज्यादा महंगी कीमत का दावा

    पीएसएल के सीईओ सलमान नासिर ने कहा,’वली टेक्नोलॉजीज ने पिछले साल के मुकाबले 149% ज्यादा कीमत पर ग्लोबल मीडिया राइट्स खरीदे हैं, जो पीएसएल की बढ़ती ब्रांड वैल्यू और इंटरनेशनल डिमांड को दिखा रहे हैं। हम नया बेंचमार्क तय करने के लिए वली टेक्नोलॉजीज के आभारी हैं।’

    पिछली बार सोनी ने बीच में ही रोका था प्रसारण

    पिछले साल पीएसएल के भारत में ब्रॉडकास्ट करने के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स और फैनकोड के पास थे। इन दोनों ने हालांकि कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद बीच में ही प्रसारण रोक दिया था। साथ ही इस लीग का सारा कंटेंट भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। इस बार पीएसएल का आयोजन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद 26 मार्च को शुरू होगा और 3 मई तक चलेगा। इसके लिए 11 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली आयोजित की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।