• International
  • ‘भारत में हिंदू कट्टरता’, तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने बोली पाकिस्तान की भाषा

    ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत को लेकर सख्त बयानबाजी की है। उन्होंने कहा है कि भारत समेत दक्षिण एशिया में धार्मिक कट्टरता बढ़ रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए चुनौती है। पाकिस्तान की ओर से हालिया महीनों में लगातार भारत में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने भारत को लेकर सख्त बयानबाजी की है। उन्होंने कहा है कि भारत समेत दक्षिण एशिया में धार्मिक कट्टरता बढ़ रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए चुनौती है। पाकिस्तान की ओर से हालिया महीनों में लगातार भारत में कथित कट्टरता बढ़ने पर बयान दिए गए हैं। अब इसी तरह की बातें हुमायूं कबीर की ओर से कही गई हैं। कबीर ने भारत के अलावा पाकिस्तान में भी कट्टरता बढ़ने की बात कही है।

    हुमायूं कबीर ने शनिवार को भारत के साथ संतुलित रिश्ते रखने की बात कही है। उन्होंने साउथ एशिया में रेडिकलाइजेशन और भारत में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदगी पर चिंता जताई है। बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनावों में बीएनपी की बड़ी जीत के बाद PTI से बात करते हुए कबीर ने यह बातें कही हैं।

    बढ़ती कट्टरता एक बड़ा खतरा है

    हुमायूं कबीर ने कहा, ‘दक्षिण एशिया में कट्टरता एक बड़ी दिक्कत है। हम इंडिया में हिंदू कट्टरता और धुर दक्षिणपंथी असहिष्णुता बढ़ते हुए देख रहे हैं। पाकिस्तान में भी एक्सट्रीमिस्ट एलिमेंट के बारे में सुनते हैं। बांग्लादेश में यह उस लेवल पर नहीं है लेकिन कुछ समस्या जरूर है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।’

    भारत के साथ संबंधों पर कबीर ने कहा कि दोनों सरकारों को अपना रवैया बदलना चाहिए। यह दोनों देशों की सरकारों का काम है लेकिन ज्यादा जिम्मेदारी भारत की है। भारत को समझना होगा कि बांग्लादेश के लोगों ने शेख हसीना को खारिज किया है और बीएनपी को शानदार जीत दी है। भारत को शेख हसीना को शरण देने पर सोचना होगा।

    शेख हसीना रिश्तों में अड़चन हैं

    कबीर ने कहा कि भारत और बांग्लादेश पड़ोसी हैं और उनको सहयोग करना चाहिए। इसमें शेख हसीना का भारत में होना बड़ी अड़चन है, जिनको बांग्लादेश की अदालत फांसी की सजा सुना चुकी है। हालांकि कबीर ने तारिक रहमान की पीएम नरेंद्र मोदी की बातचीत को अच्छा कहा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने सहयोग के बारे में बात की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।