• Sports
  • ‘भारत में 140 करोड़ क्रिकेट एक्सपर्ट हैं’ गौतम गंभीर को हटाने की खबरों पर पहली बार बोला BCCI

    नई दिल्ली: गौतम गंभीर लगातार क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी ही धरती पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ऐतिहासिक हार और फिर न्यूजीलैंड की भारतीय धरती पर पहली वनडे सीरीज जीत, इन सभी के लिए गंभीर को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: गौतम गंभीर लगातार क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी ही धरती पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ऐतिहासिक हार और फिर न्यूजीलैंड की भारतीय धरती पर पहली वनडे सीरीज जीत, इन सभी के लिए गंभीर को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यदि टीम इंडिया इसमें खिताब नहीं जीती तो उन्हें हेड कोच की पोजीशन से हटाया जा सकता है। इन सब खबरों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) की चुप्पी भी बढ़ावा दे रही है, लेकिन अब आखिरकार बोर्ड ने गंभीर के भविष्य को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ऐसी सभी खबरों को खारिज किया है। साथ ही एक गजब का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत 140 करोड़ क्रिकेट एक्सपर्ट का देश है, जहां हर किसी की अपनी निजी राय है।

    ‘हम किसी को चुप नहीं कर सकते हैं’

    सैकिया ने स्पोर्ट्सस्टार को दिए इंटरव्यू में गौतम गंभीर को लेकर बात की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा,’भारत 140 करोड़ लोगों का देश है और हर इनमें से हर एक क्रिकेट एक्सपर्ट है। सभी की अपनी राय है। यह एक लोकतांत्रिक देश है और हम किसी को चुप नहीं कर सकते। राय देने वाले अपने विचार बताने के लिए स्वतंत्र हैं, जिनमें मीडिया भी शामिल है।’ उन्होंने आगे कहा,’बहुत सारी अफवाहें उड़ रही हैं और पूर्व क्रिकेटर, मौजूदा क्रिकेटर या अन्य लोग भी अपनी राय बता रहे हैं। सोशल मीडिया इनसे भरा हुआ है।’

    ‘बोर्ड के पास निर्णय लेने योग्य लोग हैं’

    सैकिया ने आगे कहा,’लेकिन असल बात ये है कि हमारे पास एक क्रिकेट कमेटी है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं। वे इसके लिए समर्पित हैं और सभी फैसले लेते हैं। दूसरी तरफ, बात रही टीम चयन की तो उसके लिए भी हमारे पास 5 सलेक्टर्स हैं। वे सभी अपनी पोजीशन के लिए पूरी तरह योग्य हैं। ये वो लोग हैं, जो फैसले लेते हैं। हर फैसले के लिए एक विपरीत राय हो सकती है। हम उन विचारों को भी देखते हैं, लेकिन आखिरी फैसला हमेशा क्रिकेट कमेटी और सलेक्टर्स ही लेते हैं।’

    मनोज तिवारी ने उठाई थी गंभीर को हटाने की मांग

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बीसीसीआई से हेड कोच गौतम गंभीर को हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि सूर्यकुमार यादव की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खिताब बचाने में फेल रहती है तो गौतम गंभीर के लिए बीसीसीआई को एक बड़ा और कठिन फैसला लेना चाहिए। बीसीसीआई सचिव ने कहा है कि गंभीर को उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने तक बरकरार रखा जाएगा, लेकिन यदि गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिजल्ट नहीं दे पाते हैं तो बीसीसीआई को उन्हें हटा देना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।