• International
  • भारत विरोध में अंधे मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के साथ शुरू की सीधी फ्लाइट, 14 साल बाद ढाका से कराची उतरा प्लेन

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करीब डेढ़ दशक के बाद हवाई सेवा शुरू हुई है। गुरुवार को 14 साल के अंतराल के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका से उड़े विमान ने कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने अपने बयान में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करीब डेढ़ दशक के बाद हवाई सेवा शुरू हुई है। गुरुवार को 14 साल के अंतराल के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका से उड़े विमान ने कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने अपने बयान में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि बांग्लादेशी एयरलाइन की फ्लाइट 14 साल बाद कराची लौटी तो लैंडिंग होने पर उसे पारंपरिक वॉटर कैनन सेल्यूट दिया गया। यह बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के भारत विरोध और पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश को दिखाता है।

    बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG341 ढाका से रात 8:15 बजे रवाना हुई और कराची में रात 11:03 बजे लैंड हुई। विमान में ढाका से कराची आने के लिए 150 यात्री सवार थे। विमान में कराची आए मोहम्मद शाहिद ने AFP ने कहा कि इससे दोनों ओर के लोगों में मेलजोल बढ़ेगा और खासतौर से व्यापारियों को फायदा होगा।

    एक हफ्ते में दो सीधी उड़ान

    बांग्लादेशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए सीधी उड़ानें हफ्ते में दो बार चलेंगी। बयान में कहा गया है कि सीधी फ्लाइट दोनों देशों के रिश्ते के लिए अहम हैं। इससे ना सिर्फ व्यापार बढ़ेगा बल्कि शैक्षिक आदान-प्रदान का विस्तार करने और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

    साल 2024 में बांग्लादेश में छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना सरकार गिर गई थी। करीब 15 साल सत्ता में रहीं हसीना को भारत पर नरम रुख अपनाने के लिए जाना जाता है। उनके बाद अंतरिम सरकार की कमान संभालने वाले मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश को पाकिस्तान के करीब ले जाने की कोशिश की है।

    यूनुस का पाकिस्तान प्रेम

    बांग्लादेश 1971 से पहले पकिस्तान का हिस्सा (पूर्वी पाकिस्तान) था। पाकिस्तानी सेना और सरकार के अत्याचार के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद बांग्लादेश को आजादी मिली। इसमें भारत की मदद सबसे अहम रही थी। हालांकि यूनुस ने इन सब चीजों को भुलाते हुए भारत के साथ संबंधों को खराब किया है। वहीं बंगालियों पर जुल्म करने वाली पाकिस्तानी सेना को गले लगाया है।

    भारत विरोध को अपनी राजनीति का आधार बना रही यूनुस सरकार ने कराची से चटगांव बंदरगाह के लिए मालवाहक जहाजों का चलाया जाना 2024 में ही शुरू कर दिया था। पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से सरकार और सेना से आगे बढ़कर लोगों को जोड़ने की कोशिश की गई है। हलिया महीनों में पाकिस्तान में इलाज के लिए आने वाले बांग्लादेशी मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।