• National
  • भारत सरकार ने अपने नागरिकों से कहा- जल्द से जल्द देश छोड़ें, नई एडवाइजरी जारी

    नई दिल्ली: ईरान में अगले कुछ घंटों में कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिका, ईरान पर हमला कर सकता है। इस बीच भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी भारतीय


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान में अगले कुछ घंटों में कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिका, ईरान पर हमला कर सकता है। इस बीच भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी भारतीय नागरिक, चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, व्यापारी हों या पर्यटक, इस समय ईरान में हैं, उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकल जाना चाहिए। यह सलाह 5 जनवरी की पिछली एडवाइजरी के आगे की कड़ी है और ईरान की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए दी गई है। भारतीय नागरिक उपलब्ध साधनों, जैसे कि कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल करके ईरान छोड़ सकते हैं।

    सरकार ने यह भी दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ (PIO – Person of Indian Origin) को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें विरोध प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना चाहिए। ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें ताकि किसी भी नई जानकारी से अवगत रहें।

    भारतीय नागरिक अपने पास रखें ये दस्तावेज

    ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े सभी दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और आईडी, अपने पास तैयार रखें। इस संबंध में किसी भी तरह की मदद के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

    इन हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

    भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। ये मोबाइल नंबर हैं: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359। दूतावास का ईमेल पता है: cons.tehran@mea.gov.in।

    भारतीय नागरिक जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं

    सभी भारतीय नागरिकों से, जो ईरान में हैं और जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के लिए एक लिंक दिया गया है, जो दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अगर ईरान में इंटरनेट की समस्या के कारण कोई भारतीय नागरिक पंजीकरण नहीं कर पा रहा है, तो भारत में उनके परिवार वाले यह पंजीकरण करवा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।