सकलैन मुश्ताक ने क्या कहा?
पाकिस्तान के एक शो पर जब होस्ट सकलैन मुश्ताक से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली पिच को लेकर पूछते हैं तो मुश्ताक बड़ा अजीबोगरीब जवाब देते हैं। वो कहते हैं, ‘जिस तरह की टेक्लनोलॉजी है, जिस तरह के मॉर्डन डे ग्राउंड्समैन हैं, यह चेंज हो सकती है। आईसीसी जो है वो किसके प्रभाव में है यह हमें पता है।’
पाकिस्तान ने हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छी शुरुआत की है। नीदरलैंड्स और अमेरिका के खिलाफ खेले गए अपने दोनों मैचों को पाकिस्तान ने जीता है। बता दें कि 2021 में सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हराया है। भारत से आखिरी मैच भी पाकिस्तान ने 2022 में जीता था। ऐसे में आगमी मुकाबले में भी टीम इंडिया ही फेवरेट है।
एशिया कप 2025 में भारत ने किया था शर्मसार
2025 के एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को जलील कर दिया था। एक नहीं दो नहीं बल्कि फाइनल समेत भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया था। पाकिस्तान ने एशिया कप में भी हैंडशेक न करने को लेकर काफी ज्यादा विवाद करा था। भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे।













