ईरानी नेवी के जहाज मौज-क्लास फ्रिगेट IRIS डेना पर सबमरीन से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, श्रीलंका की तरफ से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे पता चल सके की शिप के डूबने का असल कारण क्या है। श्रीलंका के अधिकारियों के मुताबिक भारत से लौट रहे ईरानी जहाज में 180 क्रू मेंबर थे। ईरानी शिप इंटरनेशनल समुद्री क्षेत्र में श्रीलंका से करीब 40 नॉटिकल मील दक्षिण में डूबा है।
श्रीलंकाई अधिकारियों को मिली कई लाशें
श्रीलंका के अधिकारियों ने 32 लोगों को बचाने की बाद कही है। उन्हें समंदर से कई लोगों की लाशें भी मिली हैं। कथित सबमरीन अटैक में डूबने वाले ईरानी जहाज ने भारत में आयोजित हुए ‘इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026’ में हिस्सा लिया था। तब दो सप्ताह पहले भारत आए ईरानी जहाज का ईस्टर्न नेवल कमांड ने स्वागत किया था।
क्या इजरायल ने किया ईरानी जहाज पर हमला
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरानी जहाज पर सबमरीन से हमला किया गया। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि शिप को किसने निशाना बनाया है। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध क बीच इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस जहाज को इजरायल या अमेरिका ने ही निशाना बनाया हो। हालांकि, आगे की जानकारी श्रीलंका के अधिकारियों की जांच या जहाज डूबने के बाद बचने वाले लोगों के जरिए ही पता चल पाएगी।













