• International
  • भारत से हारा पाकिस्तान तो सिंधु जल संधि पर चली नापाक चाल, दुनिया के सामने दिखा रहा बेचारा

    इस्लामाबाद: भारत ने पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था। इसकी तिलमिलाहट आज तक पाकिस्तान में देखी जा रही है। यह फैसला कितना बड़ा था, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि पाकिस्तान के साथ तीन युद्धों के बाद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: भारत ने पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था। इसकी तिलमिलाहट आज तक पाकिस्तान में देखी जा रही है। यह फैसला कितना बड़ा था, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि पाकिस्तान के साथ तीन युद्धों के बाद भी भारत ने इस संधि को स्थगित नहीं किया था। पाकिस्तान ने संधि को बहाल करने के लिए गीदड़भभकियां भी दीं, लेकिन भारत ने अपना फैसला नहीं बदला। हारा हुआ पाकिस्तान अब सिंधु जल समझौते पर अपनी कुटिल चालें चलने लगा है। ऐसी ही एक चाल 31 दिसम्बर को चली गई जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान ने कहा कि भारत का सिंधु जल समझौते को स्थगित करना अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए चुनौती है।

    पाकिस्तान की UNSC में चाल

    संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने बैठक में कहा, अगर प्राकृतिक संसाधनों को कंट्रोल करने वाली संधि को एकतरफा तरीके से रद्द किया जा सता है, तो कहीं भी कोई भी समझौता सुरक्षित नहीं है। यह पाकिस्तान की सोच समझकर दिया गया बयान था। हाल ही में यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के साथ भारत के ट्रेड एंगेंजमेंट के बाद पाकिस्तान को दुनिया का मूड समझ में आ गया है। यही वजह है कि वह पानी के बंटवारे के मुद्दे को ऐसे पेश कर रहा है, जो डिप्लोमैटिक दबाव को मौका देता है।

    पाकिस्तान चाहता है कि दोनों देशों के बीच जल समझौते में वह अंतरराष्ट्रीय पक्ष को शामिल करे। हालांकि, भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को साफ न कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस में लिखे एक लेख में उत्तम कुमार सिन्हा ने लिखा , कि पाकिस्तान जिस सिंधु जल समझौते को अंतरराष्ट्रीय व्ववस्था के लिए टेस्ट केस बता रही है,उसे पूरी तरह से द्विपक्षीय फ्रेमवर्क के तौर पर सोचा गया था। इसे बनाने वाले जानते थे कि जब नदी के पानी का प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता में गया तो सहयोग खत्म हो जाएगा।

    पाकिस्तान का साथ देने वालों से सवाल

    उन्होंने लिखा कि भारत ने सीमा पार आतंकवाद, मिलिट्री उकसावे और जहरीली बयानबाजी के बावजूद संधि को बनाए रखा है। अभी इसे खत्म नहीं किया गया है, बल्कि रोका गया है। दुनिया से पूछा जाना चाहिए कि एकतरफा उम्मीद कब तक बनी रह सकती है। खास तौर पर जब दूसरा पक्ष सहयोग का इरादा नहीं रखता है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वादे और जिम्मेदार की बात करता है, लेकिन असल में यह समझौते की भावना से बहुत पहले ही पीछे गट गया था।

    भारत को बने रहना होगा मजबूत

    ऐसे में भारत का फैसला संधि को रोकने के तौर पर नहीं, बल्कि संधि के असली बैलेंस को वापस पाने की कोशिश के तौर पर देखा जाना चाहिए। सबसे खास बात यह है कि भारत इस समझौते से पीछे नहीं हटा है, बल्कि इसने हॉइड्रोलॉजिकल डेटा शेयर करने और मध्यस्थता प्रक्रिया में हिस्सा लेने जैसे रूटीन ऑपरेशन को सस्पेंड करके रोक दिया है। पाकिस्तान खुला झूठ बोल रहा है और एक असहमति को वैश्विक व्यवस्था के लिए खतरे के तौर पर दिखा रहा है। भारत को जोर देकर बताना चाहिए कि विवाद समझौते के होने या न होने के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।