• International
  • ‘भारत हैरान रह जाएगा’, शहबाज शरीफ का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी मिलिट्री कर रही देश पर राज

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने जब नवम्बर 2025 में 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दी तो विश्लेषकों ने इसकी तुलना संवैधानिक तख्तापलट से की। कहा गया कि ऐसा होने के बाद पर्दे के पीछे से राज करने वाली पाकिस्तानी सेना की अब शासन में औपचारिक भागीदारी हो गई है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने जब नवम्बर 2025 में 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी दी तो विश्लेषकों ने इसकी तुलना संवैधानिक तख्तापलट से की। कहा गया कि ऐसा होने के बाद पर्दे के पीछे से राज करने वाली पाकिस्तानी सेना की अब शासन में औपचारिक भागीदारी हो गई है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद देश में हाइब्रिड शासन होने की बात कबूल ली है। शहबाज ने ये कबूलनामा शुक्रवार को राजधानी इस्लामाबाद में एक्सपोर्टर्स और बिजनेस लीडर्स की एक सभा को संबोधित करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना की जमकर तारीफ की और इसे देश का आर्थिक इंजन बताया।

    शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व को देश को आर्थिक डिफॉल्ट से दूर ले जाने का क्रेडिट दिया। शहबाज शरीफ ने पिछले साल संविधान संशोधन में आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) नियुक्त किया गया। इस नए पद पर ताजपोशी के साथ मुनीर को सेना की तीनों शाखाओं और न्यूक्लियर कमांड पर पूरा कंट्रोल मिल गया है। इस बदलाव ने नागरिक शासन में सेना की भूमिका को संस्थागत कर दिया है।

    असीम मुनीर की जमकर तारीफ

    अपने संबोधन में शहबाज शरीफ ने असीम मुनीर के साथ सहयोग को पार्टरनशिप बताकर ये साबित कर दिया कि देश की नागरिक सरकार अब सैन्य कमान के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं बिना किसी हिचकिचाहट के कह रहा हूं और मेरा यकीन करें कि फील्ड मार्शल (असीम मुनीर) साहब की सपोर्ट न होती तो ऐसी कई समस्याएं थीं जो मैं हल नहीं कर सकता था।’

    भारत के खिलाफ उगला जहर

    शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि ये सिविल और मिलिट्री नेतृत्व की ‘जॉइंट पार्टनरशिप’ है, जो देश में पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने इस पार्टरनशिप के कयामत तक चलने की ख्वाहिश जाहिर की तो भारत के खिलाफ जहर उगलने से नहीं चूके। शहबाज ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि कयामत तक ऐसी पार्टनरशिप चलती रहे तो पाकिस्तान दुनिया के नक्शे पर ऐसा मुल्क होगा कि हिंदुस्तान को दौरे पड़ेंगे कि पाकिस्तान इतना तगड़ा कैसे बन गया।’

    पिछले साल मई में भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना की पिटाई के बाद शहबाज शरीफ अपना कोई संबोधन भारत का नाम लिए बिना खत्म नहीं करते हैं। इसके साथ ही शहबाज के संबोधन में असीम मुनीर की अंतहीन और बेवहज तारीफ भी एक पैटर्न बन गई है। यह इस बात का साफ संकेत है कि पाकिस्तान का सिविल नेतृत्व अब मिलिट्री लीडरशिप के अधीन काम कर रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।