• Entertainment
  • भावुक सेलिना जेटली ने अब PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- प्‍लीज! हमारे सैनिक को UAE से वापस ले आइए

    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सेलिना जेटली UAE में कैद अपने भाई की मदद के लिए कोर्ट-कचहरी से लेकर सोशल मीडिया तक मदद मांग रही हैं। अब उन्‍होंने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। एक्‍ट्रेस ने एक टीवी चैनल पर अपने भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली के मामले में PM मोदी से दखल देने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सेलिना जेटली UAE में कैद अपने भाई की मदद के लिए कोर्ट-कचहरी से लेकर सोशल मीडिया तक मदद मांग रही हैं। अब उन्‍होंने भावुक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। एक्‍ट्रेस ने एक टीवी चैनल पर अपने भाई, मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली के मामले में PM मोदी से दखल देने की अपील की है। सेलिना की डबडबी आंखों ने भावुक होकर कहा ‘प्‍लीज! हमारे सैन‍िक को वापस ले आइए।’ विक्रांत कुमार जेटली भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेज अधिकारी हैं। उन्‍हें सितंबर 2024 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है। वह तब से वहीं कैद हैं।

    सेलिना जेटली की प्रधानमंत्री से यह अपील ऐसे समय में भी आई है, जब मामले में इसी हफ्ते दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दखल दिया है। बीते मंगलवार को, कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को मेजर विक्रांत के लिए कानूनी मदद की सुविधा देने का निर्देश दिया है। इसके तहत UAE स्थित फर्म अलमारी एंड पार्टनर्स को उनका केस मुफ्त में लड़ने के लिए अधिकृत किया गया। कोर्ट का यह निर्देश बीते 18 महीने से भाई की वतन वापसी के लिए जतन कर रहीं सेलिना के लिए बड़ी जीत है।

    हमारे देश का एक सैनिक बिना किसी मुकदमे के विदेशी जेल में है। हमें कानूनी सहायता में और देरी क्यों करनी चाहिए?
    सेलिना जेटली, एक्‍ट्रेस और रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली की बहन

    सेलिना बोलीं- एक सैनिक बिना मुकदमे के विदेशी जेल में है

    सेलिना जेटली ने ‘इंडिया टुडे’ को दिए भावुक इंटरव्यू में बताया कि वह लंबे समय से भाई से बात नहीं कर पाई हैं। उनकी निराशा, भाई पर लगे आरोपों के बारे में पारदर्शिता की कमी से है। उन्होंने न्याय में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘हमारे देश का एक सैनिक बिना किसी मुकदमे के विदेशी जेल में है। हमें कानूनी सहायता में और देरी क्यों करनी चाहिए? अगर उन्होंने कोई अपराध किया होता, तो अब तक औपचारिक मुकदमा शुरू हो गया होता।’

    मोदी जी से मेरा अनुरोध है कि कृपया इस सैनिक को वापस लाएं। उन्होंने अपनी पूरी जवानी देश को दी है। अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता, तो अब तक मुकदमा शुरू हो गया होता।
    सेलिना जेटली

    भावुक सेलिना जेटली ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील

    ‘नो एंट्री’ की एक्‍ट्रेस ने भावुक होकर कहा, ‘मोदी जी से मेरा अनुरोध है कि कृपया इस सैनिक को वापस लाएं। उन्होंने अपनी पूरी जवानी देश को दी है। अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता, तो अब तक मुकदमा शुरू हो गया होता। मेरा भाई, जिन्होंने एलीट 3 पैरा स्पेशल फोर्सेज में सेवा की और वीरता के लिए COAS प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया, उसे देश का पूरा समर्थन पाने का हक है, जिसकी उन्होंने एक समय रक्षा की थी।’

    सेलिना जेटली ने कतर से नौसेना अध‍िकारियों की वापसी का किया जिक्र

    हालांकि, इस बीच मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेलिना का मानना है कि ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ से जोड़े गए इस मामले में राजनयिक हस्तक्षेप की जरूरत है। उन्‍होंने इंटरव्‍यू के दौरान कतर से भारतीय नौसेना अधिकारियों की सफल वापसी का उदाहरण भी दिया।

    पति से अलगाव के कारण भी सुर्ख‍ियों में हैं सेलिना

    साल 2001 में मिस इंडिया का टाइटल जीतने वालीं सेलिना बीते कुछ महीनों से लगातार सोशल मीडिया पर भाई को लेकर पोस्‍ट करती रही हैं। वह इन दिनों अपने पति पीटर हाग के साथ अलगाव के कारण भी सुर्ख‍ियों में हैं। मंगलवार को आए कोर्ट के फैसले पर एक्‍ट्रेस ने कहा, ‘आखिरकार एक सैनिक के अधिकार को बहाल करने के लिए दखल दिया गया है। इस निर्देश ने मेरे भाई की गरिमा वापस दिलाई है।’

    सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को UAE में क्‍यों किया गया कैद?

    सेलिना जेटली के भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण हिरासत में रखा गया है। वह 2016 से यूएई में एक कंपनी में काम कर रहे थे। उन पर संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर से जुड़े मामलों में संलिप्तता यानी जासूसी का आरोप है।

    रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के परिवार के आरोप

    सेलिना जेटली के परिवार ने रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के हिरासत में लिए जाने को ‘गैरकानूनी अपहरण’ बताया है। सेलिना ने भारत सरकार से मदद के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है, जहां उन्हें कानूनी सहायता और दूतावास से मदद दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। सेलिना जेटली ने आरोप लगाया है कि उनके भाई को 18 महीने से अधिक समय तक बिना उचित कानूनी या चिकित्सा सुविधा के हिरासत में रखा गया है।

    काउंसलर एक्‍सेस, हाई कोर्ट में मामला

    एक्‍ट्रेस ने कोर्ट से काउंसलर एक्‍सेस की मांग की थी। अदालत ने विदेश मंत्रालय को कानूनी सहायता देने और भाई-बहन के बीच संचार सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया। भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें यूएई में कांसुलर एक्सेस दिया गया है और दूतावास के अधिकारी उनसे मिले हैं। 4 फरवरी 2026 तक, सेलिना को आखिरकार कानूनी प्रतिनिधित्व मिल गया है और मामला अभी भी अदालत में चल रहा है। कोर्ट में सुनवाई 10 फरवरी, 2026 को होगी। अब सभी की निगाहें MEA पर हैं कि अनुभवी सैनिक के लिए राजनयिक और कानूनी समर्थन कैसे मिलेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।