‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ भूत पुलिस 2 ‘ पर मेकर्स ने काम शुरू कर दिया है। प्रियदर्शन ने डायरेक्शन की कुर्सी सम्भाल ली है और वह इस प्रोजेक्ट के लिए 21 करोड़ रुपये फीस भी ले रहे हैं। साथ ही सैफ अली खान और अर्जुन कपूर इस मूवी में कमबैक नहीं करेंगे। इसमें नए कलाकारों की एंट्री कराई जाएगी, जिससे फिल्म में एक रोमांच पैदा होगा। हालांकि वह कलाकार कौन होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं है।
प्योर हॉरर-कॉमेडी फिल्म
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होगी क्योंकि उसके पहले इसकी कास्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा किया जाएगा। मेकर्स एक दिलचस्प जोड़ी की तलाश में जुटे हुए हैं। इसका जॉनर भी प्योर हॉरर-कॉमेडी होगा, जिसमें खूब ड्रामा और मस्ती देखने को मिलेगा। पहली फिल्म ओटीटी पर आई थी और ये वाली शायद थिएटर्स में दस्तक दे सकती है। मगर अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘हैवान’
फिलहाल प्रियदर्शन इस वक्त अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘हैवान’ पर काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी लंबे अरसे बाद पर्दे पर देखने को मिलेगी। बताया जाता है कि इस मूवी में डायरेक्टर पहले अमिताभ बच्चन को कास्ट करने वाले थे लेकिन संभव नहीं हो सका। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह राइटर एमटी वासुदेवन नायर और अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं कर पाए। वह जिस मूवी में साथ काम करने वाले थे, वो किसी न किसी वजह से नहीं बन पाई।
2010 में ‘खट्टा मीठा’ में काम किया
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन साथ में 15 साल बाद काम करने जा रहे हैं। इन्होंने 2010 में ‘खट्टा मीठा’ में काम किया था। उसके बाद ये किसी प्रोजेक्ट में साथ नहीं दिखे। वहीं, सैफ के साथ खिलाड़ी कुमार ने 2008 में ‘टशन’ की थी, और उसके बाद ये जोड़ी पर्दे पर नहीं लौटी। मगर अब ‘हैवान’ से तीनों एक साथ काम कर रहे हैं।













