ऐसे में ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया मोशन पोस्टर साझा किया है। इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का अंदाज बिल्कुल अलग और डरावना नजर आ रहा है। पोस्टर में वह एक खौफनाक सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
सिंहासन पर बैठे अक्षय कुमार का लुक वायरल
इस सिंहासन को खास तौर पर डरावना बनाने के लिए उस पर भूतों के सिर जैसी आकृतियां बनाई गई हैं। इस पर बैठे अक्षय ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और गले के साथ-साथ हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहनी हुई हैं। एक हाथ में वह माला जपते दिखाई देते हैं, जिससे उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा लगता है। उन्होंने धोती पहनी हुई है। बैकग्राउंड में हल्का अंधेरा और धुंधला माहौल है, जो इस सस्पेंस को बनाए रख रहा है।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पोस्टर
इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।’ ‘भूत बंगला’ फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। मोशन पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह जताना शुरू कर दिया। फैंस ने अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की।
‘भूत बंगला’ का पोस्ट देख ‘भूल भुलैया’ की याद
एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘यानी अब मुझे भूल भुलैया’ जैसी कॉमेडी फिल्म फिर से देखने को मिलेगी।’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘मैं रिलीज डेट को लेकर काउंटडाउन शुरू कर रहा हूं।’ अन्य फैंस ने अक्षय के इस नए लुक को ‘खतरनाक’ और ‘एकदम अलग’ बताया। बता दें कि इस फिल्म में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं। इसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। वहीं, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें सैफ अली खान मुख्य भूमिका में होंगे। साथ ही एक्टर ‘हेरा फेरी 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें परेश रावल और सुनील शेट्टी होंगे।













