• Entertainment
  • भोजपुरी फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ का ट्रेलर रिलीज, बेटे ने मां के खिलाफ जाकर बिना दहेज रचाया ब्याह

    भोजपुरी फिल्मों के दर्शक केवल यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। जब फिल्में आती हैं और उन्हें लोग देखने जाते हैं तो खुद ही गुणगान करने लग जाते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स की फिल्में तो बहुत देखी जाती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी भोजपुरी मूवीज हैं जो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 22, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी फिल्मों के दर्शक केवल यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। जब फिल्में आती हैं और उन्हें लोग देखने जाते हैं तो खुद ही गुणगान करने लग जाते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स की फिल्में तो बहुत देखी जाती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी भोजपुरी मूवीज हैं जो दमदार स्टारकास्ट न होने के बावजूद चल जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    भोजपुरी फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें स्टार्स के एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में भोजपुरी एक्टर ऋषभ कश्यप हैं जो गोलू बने हैं। एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता और अनिता रावत अपने रोल्स में चंज रही हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी बढ़िया है।

    भोजपुरी फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’

    फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ के ट्रेलर की बात करें तो ये 3 मिनट और 32 सेकेंड का है। इसमें दिखाया गया है कि दूल्हों की सेल लगी हुई है और वे ठेले पर बिक रहे हैं। तभी एक मां अपने बेटे का मोल लगाने के लिए ज्यादा पैसे ऐंठने की फिराक में है और बेटे को एक लड़की से प्यार हो जाता है जिसे बिना दहेज के शादी करनी है। इसी के खेल में बुनी गई है पूरी फिल्म की कहानी।

    फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ का ट्रेलर

    इसमें कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस, प्यार और मस्ती का भी तड़का है। कुल मिलाकर फिल्म में वो सारे एलिमेंट हैं जिसे देखकर जनता खुश हो सकती है। स्टारकास्ट की बात करें तो एक्टर्स में ऋषभ कश्यप ‘गोलू’, रक्षा गुप्ता, अनिता रावत, रजनीश झा, रत्नेश वारवल, अशोक गुप्ता, रिंकू, आयुषी, मटरू हैं।

    फिल्म ‘फ्री का दूल्हा’ की क्रू

    एट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म बनाई गई है। इसके निर्माता उमेश शर्मा, ख़ुशी शाह हैं। संपादक- मनोज सांकला, कोरियोग्राफर- प्रसून यादव, पोस्ट प्रोडक्शन- आई फोकस स्टूडियो, सिंगर्स- मोहन राठौड़, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार, सुगम सिंह, अलका झा हैं। संगीत साजन मिश्रा,मनोज भास्कर का है। कहानी विकास कुमार विश्वकर्मा की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।