• Technology
  • मजाक बना दिया? लॉन्‍च से पहले दुबई में बिक रहा Samsung Galaxy S26 Ultra, यूट्यूबर का बड़ा दावा

    Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्‍च बुधवार को किया जाना है, लेकिन दुबई से आ रही खबरें और यूट्यूबर साहिल करौल के दावे चौंका रहे हैं। कुछ रिटेलर्स ने नए स्‍मार्टफोन्‍स के पेश होने की प्रक्र‍िया को मजाक बनाकर रख दिया है। यकीन करना मुश्किल है कि ऐसा कैसे हो रहा है। कुछ दिन पहले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्‍च बुधवार को किया जाना है, लेकिन दुबई से आ रही खबरें और यूट्यूबर साहिल करौल के दावे चौंका रहे हैं। कुछ रिटेलर्स ने नए स्‍मार्टफोन्‍स के पेश होने की प्रक्र‍िया को मजाक बनाकर रख दिया है। यकीन करना मुश्किल है कि ऐसा कैसे हो रहा है। कुछ दिन पहले ही साहिल ने दुबई में सड़क पर Samsung Galaxy S26 Ultra को खरीदा और उसे अनबॉक्‍स करने के साथ ही सभी प्रमुख फीचर्स को दुनिया को दि‍खा दिया। अब साह‍िल ने एक दुकान की तस्‍वीर साझा करते हुए दावा किया है कि उसने स्‍टॉक पहले ही रख लिया था और दुकान में फाेन की बिक्री भी शुरू हो गई थी।

    Samsung Galaxy S26 Ultra के बॉक्‍स दिखे

    यूट्यूबर ने यह तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें Samsung Galaxy S26 Ultra के ढेर सारे बॉक्‍स दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि तस्‍वीर एक दुकान की है यानी डिवाइस लॉन्‍च होने से पहले ही दुनिया की नजरों में आ गई है। कहा जा रहा है कि‍ लोग उसे खरीद भी रहे हैं। सैम मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के ऑफ‍िशियल लॉन्‍च से पहले ही दुबई में कुछ र‍िटेलर्स ने यूनिट की बिक्री शुरू कर दी है।

    दुबई में बेची जा रहीं यूनिट अफ्रीका के लिए

    जो तस्‍वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें एस26 अल्‍ट्रा की यूनिट अफ्रीका में बेचे जाने के लिए है। फ‍िर वह दुबई में कैसे बिक रही है, यह बड़ा सवाल है। आज तक ऐसा देखने को नहीं मिला कि इतने बड़े स्‍मार्टफोन ब्रैंड की यूनिट लॉन्‍च से पहले स्‍टॉक की गई हों और उनकी बिक्री भी शुरू कर दी गई हो। हाल ही में Ice universe नाम के एक्‍स अकाउंट से भी दावा किया गया था कि उनके पास कुछ समय पहले मैसेज आया था, जिसमें सैमसंग की नई गैलेक्‍सी सीरीज को खरीदने की पेशकश की गई थी।

    सैमसंग ने क्‍या कार्रवाई की?

    ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। लॉन्‍च से पहले S26 Ultra के बारे में जो जानकारी सामने आई हैं, उसमें फोन के प्राइवेसी डिस्‍प्‍ले फीचर के बारे में भी पता चला है। दावा है कि फोन के साथ मिलने वाले S पेन में ब्‍लूटूथ कनेक्‍ट‍िविटी नहीं है। इसे डिवाइस में सही तरीके से एक ही तरह से डाला जा सकता है।

    Apple से सीखने की जरूरत

    तमाम स्‍मार्टफोन कंपनियों को ऐपल से सीखने की जरूरत है जो अपनी डिवाइस को लॉन्‍च तक सुरक्ष‍ित रखती है और किसी भी तरह से उसे दुनिया की नजरों में नहीं आने देती। लीक्‍स जरूर सामने आते हैं, लेकिन फ‍िजिकल लुक लॉन्‍च के बाद ही पेश किया जाता है। सैसमंग के मामले में गड़बड़ी कहां से हुई, जब यह पता चलेगा तो हम आपको अपडेट करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।