• International
  • मरहूम अली खामेनेई के बेटे मोजतबा बने ईरान के अगले सुप्रीम लीडर, IRGC के दबाव में फैसला, रिपोर्ट में दावा

    तेहरान: ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश को अगला सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान की शक्तिशाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा के नाम पर मुहर लगा दी है। ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इस्लामिक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश को अगला सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान की शक्तिशाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा के नाम पर मुहर लगा दी है। ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के भारी दबाव में एक्सपर्ट की असेंबली ने यह फैसला लिया है। मोजतबा के पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई शनिवार को अमेरिका और इजरायल के तेहरान पर हमले के पहले ही दिन मारे गए थे।

    ईरान ने 47 साल बाद चुनाव नया सुप्रीम लीडर

    हालांकि, ईरान के सरकारी मीडिया ने इस बारे में अभी तक मोजतबा खामेनेई के नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है। ईरान इंटरनेशनल ने बताया है मोजतबा के नाम का चयन ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के भारी दबाव के बीच किया गया है। यह दिखाता है कि सत्ता के ढांचे में IRGC का गहरा असर है। ईरान की क्रांति के बाद यह दूसरी बार है, जब असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने सुप्रीम लीडर चुना है। इसके पहले मोजतबा के पिता अली खामेनेई को 47 साल पहले 1989 में सुप्रीम लीडर चुना था।

    मोजतबा को माना जाता था मजबूत दावेदार

    ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से लिखा, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगला सु्प्रीम लीडर चुना है। आउटलेट के मुताबिक, 56 साल के मोजतबा देश के सर्वोच्च नेता की कमान संभालेंगे, जो ईरान में सबसे उच्च पद है। मोजतबा को लंबे समय से अली खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है।

    असेंबली ऑफ एक्सपर्ट क्या है?

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, असेंबली ऑफ एक्सप्रट 88 सदस्यों वाली मौलवियों की संस्था है। ईरान के संविधान के अनुसार, इसे सुप्रीम लीडर को नियुक्त करने, उनकी देखरेख करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें हटाने का अधिकार है। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, इसने मंगलवार को दो वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें एक सुबह और दूसरी शाम में हुई।

    कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

    • मोजतबा खामेनेई अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे बड़े बेटे हैं, जो एक मध्यम स्तर के शिया धर्मगुरु हैं। वे खामेनेई के इनर सर्कल में अहम जगह रखते थे और उन्हें बड़े पैमाने पर अपने पिता की गद्दी का दावेदार माना जाता रहा है।
    • मोजतबा खामेनेई के ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ मजबूत संबंध हैं। उनके चयन में IRGC के कथित दबाव की रिपोर्ट से यह साफ होता है।
    • हालांकि, उनके चयन को मुश्किल माना जा रहा था क्योंकि इस्लामिक रिपबल्लिक ईरान ने लंबे समय से खानदान में उत्तराधिकार सौंपे जाने की आलोचना की है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।