एक X यूजर ने ‘मर्दानी 3‘ का रिव्यू करते हुए लिखा, ‘#मर्दानी3- दमदार, दिल को छू लेने वाला क्राइम ड्रामा। #रानीमुखर्जी पावरफुल और निडर हैं, उन्होंने पूरी फिल्म को संभाला है। रॉ एक्शन, रोमांचक दूसरा हाफ, मजबूत क्लाइमेक्स। गंभीर, और पैसा वसूल। #मर्दानी3रिव्यू।’ एक नेटिजन ने लिखा, ‘कहानी दमदार है। यह अपराध और न्याय के विषय पर टिकी रहती है और पूरी कहानी को गंभीर बनाए रखती है। कहानी सरल है लेकिन इमोशन्स भरपूर हैं और अंत तक आपका ध्यान खींचे रखता है।’
‘मर्दानी 3’ का ट्विटर रिव्यू
रानी मुखर्जी के साथ फिल्म की विलन मल्लिका प्रसाद भी हैं जिनकी खूब तारीफ हो रही है। कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ में भी काफी कुछ लिखा है। देखिए बाकी के रिव्यूज:
‘मर्दानी 3’ के बारे में
इस बार शिवानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में शामिल होती हैं और दो लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक भयावह मामले की जिम्मेदारी संभालती हैं। जैसे-जैसे शिवानी जांच में गहराई से उतरती हैं, मामला और भी भयावह मोड़ लेता है, जिससे मल्लिका प्रसाद के कैरेक्टर बुजुर्ग महिला अम्मा के चलाए जा रहे मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा होता है। जो मामला शुरू में तस्करी लगता है, जल्द ही एक बड़े माफिया से जुड़ जाता है।
‘मर्दानी 3’ की कास्ट
‘मर्दानी 3’ में शैतान फेम जानकी बोडीवाला भी लीड रोल में हैं। फिल्म की कगानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो वाईआरएफ की फिल्म ‘द रेलवे मेन’ के लिए जाने जाते हैं, और इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। इस प्रोजेक्ट को आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स बैनर तले बनाया है।













