अधिक डेटा नहीं हुआ प्रभावित
Bumble के अनुसार, हैकर्स उनके सदस्यों के डेटाबेस, अकाउंट, डायरेक्ट मैसेज या प्रोफाइल तक नहीं पहुंच पाए। वहीं, Tinder की पैरेंट कंपनी Match ने बताया कि सीमित मात्रा में ही यूजर का डेटा प्रभावित हुआ है। हालांकि, अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हैकर्स यूजर्स के लॉग-इन क्रेडेंशियल, वित्तीय जानकारी या निजी बातचीत तक पहुंच पाए हैं या नहीं। CrunchBase के प्रवक्ता ने बताया कि उनके कॉर्पोरेट नेटवर्क पर मौजूद कुछ डॉक्यूमेंट्स इस साइबर हमले में प्रभावित हुए थे। लेकिन उन्होंने इसे कंट्रोल कर लिया।
इन कंपनियों के लिए बढ़ गई चिंता
यह साइबर हमले उन कंपनियों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं, जो ऑनलाइन डेटा मैनेज करती हैं। ऐसे हमलों से यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना बताती है कि ऑनलाइन सुरक्षा कितनी जरूरी है। एक बड़े साइबर हमले में कई लोगों का डेटा लीक होता है। साइबर खतरे बहुत तेजी बढ़ और बदल रहे हैं, क्योंकि हमलावर ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं और दुनिया भर में कनेक्टेड डिवाइस की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बढ़ गए साइबर अटैक
साइबर हमलावर लोगों के साथ ठगी करने और डेटा चुराने के लिए नए तरीके निकालते हैं। इस कारण लोगों को इससे बचने के लिए कई बातों का ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। अब साइबर हमलावर लोगों के अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं ताकि वे अधिक डेटा को एक्सेस कर पाएंगे। इस कारण कंपनियों ने भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है और ऐसे हमलावरों को रोकने के लिए नई स्ट्रेटजी पर काम कर रही हैं।













