• Entertainment
  • महाकुंभ मेले वाली मोनालिसा का दूसरा गाना रिलीज, ‘दिल जानिया’ में खूबसूरती देख कायल हुए लोग

    महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा का नया गाना ‘दिल जानिया’ रिलीज हो गया है। मोनालिसा के नए म्यूजिक वीडियो ने फैंस को खास इम्प्रेस किया है। इसमें मोना का लुक तो धांसू है ही, उनके साथ नजर आ रहे एक्टर को भी तारीफें मिल रही है। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा का नया गाना ‘दिल जानिया’ रिलीज हो गया है। मोनालिसा के नए म्यूजिक वीडियो ने फैंस को खास इम्प्रेस किया है। इसमें मोना का लुक तो धांसू है ही, उनके साथ नजर आ रहे एक्टर को भी तारीफें मिल रही है। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा ने समर्थ मेहता के साथ काम किया है। गाने को चंडीगढ़ की सिंगर लाइसेल राय ने गाया है, जबकि टर्बन बीट्स ने संगीत दिया है और गैमी ने गाना लिखा है। गाने का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसमें मोनालिसा की खूबसूरती और अभिनय की तारीफ हुई थी। फैंस ने टीचर को बहुत पसंद किया था और अब पूरा गाना देख सभी लोग बेहद खुश हैं।

    मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली लड़की बनकर वायरल हुई थीं, वो अब एक एक्ट्रेस बन गई हैं। उनका यह नया गाना उनकी बढ़ती लोकप्रियता को और भी बढ़ाएगा।

    मोनालिसा का एक्टिंग करियर

    मोनालिसा का एक्टिंग करियर अब सही रफ्तार पकड़ रहा है। एक तरफ उनकी फिल्मों की चर्चा है तो दूसरी तरफ बैक-टु-बैक म्यूजिक वीडियो आ रहे है। कुछ समय पहले ‘सादगी’ नाम से मोनालिसा का एक वीडियो आया था और एक बार फिर मोना एक नए म्यूजिक वीडियो के साथ तैयार है। ये भी एक रोमांटिक ट्रैक है और जिस एक्टर के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है वह भी काफी जंच रहे है।

    गाने में मोनालिसा का लुक

    इस गाने को लाइसेल राय ने गाया है। पूरा गाने को वीनस म्यूजिक पर रिलीज किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। मोनालिसा के लुक की बात करें तो वह अपने जाने पहचाने सिम्पल लुक में नजर आ रही है। एक्टर की तरफ से उन्हें अच्छा सपोर्ट मिला है और इस वजह से उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

    ‘दिल जानिया’ है गाने का टाइटल

    वीडियो एल्बम का नाम ‘दिल जानिया’ है जिसमें कलाकार मोनालिसा भोसले और स्मर्थ मेहता एक साथ पहली बार नजर आए हैं। इसका निर्देशन रिदम सनाध्या ने किया है। लोग रिलीज होते ही गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसे 2 घंटे में ही कई हजार व्यूज मिल चुके हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।