• Entertainment
  • माधुरी दीक्षित भी नहीं बदल पाईं इस एक्टर की फूटी किस्मत! विलेन बनकर भी निकला फुस्स

    बॉलीवुड में कई सितारों को उभरते तो कईयों को गुम होते हुए देखा गया है। हम उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका कपूर खानदान से नाता है। जिनके दोनों भाई इंडस्ट्री में ऊंचे मुकाम पर हैं। पर वो चाह कर भी अपनी किस्मत को बदल नहीं पाए। मौके उन्हें खूब मिले,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड में कई सितारों को उभरते तो कईयों को गुम होते हुए देखा गया है। हम उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका कपूर खानदान से नाता है। जिनके दोनों भाई इंडस्ट्री में ऊंचे मुकाम पर हैं। पर वो चाह कर भी अपनी किस्मत को बदल नहीं पाए। मौके उन्हें खूब मिले, कई बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया, जिनमें माधुरी दीक्षित का नाम भी है, पर वो भी इस एक्टर को सक्सेस नहीं दिलवा पाईं। हम बात कर रहे हैं, संजय कपूर की।

    संजय कपूर का जन्म 1965 में हुआ था। उनके दो भाई हैं, अनिल कपूर और बोनी कपूर। खानदान में श्रीदेवी, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर हैं, जो इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

    तब्बू से माधुरी तक के साथ किया काम

    संजय ने 1995 में ‘प्रेम’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसमें तब्बू थीं। वो ‘राजा’ में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए। फिर ‘औजार’, ‘मोहब्बत’, ‘सिर्फ तुम’ और ईशा देओल संग ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, पर बतौर एक्टर वो खुद को साबित नहीं कर पाए।

    विलेन बनकर भी नहीं लूट पाए महफिल

    ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में संजय ने विलेन का किरदार निभाया। लगा कि वो निगेटिव रोल में छा जाएंगे। पर एक बार फिर उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। फिल्म फ्लॉप रही और उनका किरदार भी।

    सपोर्टिंग रोल में संजय

    इसके बाद संजय ने ‘कयामत’, ‘जूली’, ‘लक बाई चांस’ और ‘शानदार’ जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए। पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

    महीप कपूर से शादी, बेटी शनाया का डेब्यू

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो संजय ने महीप संधू से 1997 में शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं। बेटी शनाया और बेटा जहान। शनाया ने 2025 में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इसमें विक्रांत मैसी नजर आए थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।