एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘गणतंत्र दिवस मनाते हुए हम स्वतंत्रता और समानता की बात करते हैं, लेकिन महिलाओं और कलाकारों की आजादी और गरिमा का आज भी आसानी से उल्लंघन किया जाता है। मैंने कई साल से अपनी इमेज और करियर खुद के दम पर बनाया है। आज चुप रहना कलाकारों के अपमान को नॉर्मल बना देगा।’
मिमी चक्रवर्ती का पोस्ट
बिना जानकारी के स्टेज छोड़ने को कहा
वो आगे लिखती हैं, ‘मुझे नया गोपालगंज युवक संगो क्लब ने बोंगांव में एक प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए इनवाइट किया गया था। परफॉर्मेंस के बीच में ही, बिना किसी पूर्व जानकारी के अचानक दर्शकों के सामने स्टेज छोड़ने के लिए कहा गया। कई लोग मुझे देखने और मुझसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे, जिनमें मेरे फैंस भी थे, वो मेरे साथ फोटोज क्लिक करवाने आए थे।’
माइक पर भी बेइज्जती की
उन्होंने कहा, ‘इस तरह मंच छोड़ना और फिर माइक पर अपमानजनक टिप्पणी करना ना सिर्फ मेरे लिए बेइज्जती थी, बल्कि इसने मुझे सार्वजनिक रूप से बदनाम भी किया। मैंने मर्यादा बनाए रखने के लिए चुपचाप स्टेज छोड़ दिया। मैंने अब इस मामले को संबंधित कानूनी अधिकारियों के सामने उठाया है और मैं उचित प्रक्रिया में यकीन रखती हूं। अगर मैं आज चुप रहती हूं तो कल भी ऐसा बर्ताव दोहराया जाएगा। मंच पर गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।’
मौनी रॉय के साथ हुआ था बुरा बर्ताव
इससे पहले फैंस की OG नागिन मौनी रॉय एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए हरियाणा के करनाल गई थीं। यहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो मिडिल फिंगर दिखाते हुए स्टेज छोड़ रही थीं। बाद में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि उनके मना करने के बावजूद बुजुर्गों ने उनकी कमर पर हाथ रखा। सामने की कुर्सी पर बैठे मर्द भी अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे।













