• Entertainment
  • मुंबई मेट्रो पुल हादसा: स्लैब गिरने से एक्टर्स का खौला खून, वरुण बोले- भारत का सबसे भ्रष्ट शहर, डर से कांपे राहुल

    स्टैंड-अप कॉमेडियन और फिल्ममेकर वरुण ग्रोवर ने मुंबई को ‘सबसे भ्रष्ट शहर’ कहा। 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद एलबीएस रोड पर यह स्लैब एक ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    स्टैंड-अप कॉमेडियन और फिल्ममेकर वरुण ग्रोवर ने मुंबई को ‘सबसे भ्रष्ट शहर’ कहा। 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पुल के स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद एलबीएस रोड पर यह स्लैब एक ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और घटना की जांच के आदेश दिए। राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और कहा कि वह घायलों के चिकित्सा खर्च को वहन करेगी। वहीं, आम जनता के साथ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स में भी आक्रोश फैल गया है। दीया मिर्जा से लेकर राहुल वैद्य जैसे कलाकारों ने इस पर बात की है।

    सबसे पहले तो वरुण ग्रोवर ने गुस्सा दिखाते हुए X पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुंबई भारत का सबसे भ्रष्ट शहर है, शायद बहुत बड़े अंतर से।’ उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे और शासन की भी आलोचना करते हुए कहा, ‘भारत की वाणिज्यिक राजधानी में सबसे खराब सड़कें हैं। मैंने पिछले 2 वर्षों में लगभग हर भारतीय राज्य में गांवों की सड़कें देखी हैं, और वे इससे बेहतर हैं, ये घटिया शहरी नियोजन है।’

    मुंबई मेट्रो पुल का स्लैब गिरने पर सेलेब्स के रिएक्शन

    एक्ट्रेस दीया मिर्जा और सिंगर राहुल वैद्य ने मुंबई मेट्रो के खंभे के गिरने की हालिया घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शहर में बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस दुर्घटना ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है और निर्माण मानकों और निगरानी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

    दीया मिर्जा ने भी उठाए सवाल

    X पर दीया मिर्जा ने शहरी विकास की दिशा पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘आप बुनियादी ढांचे के किस विचार का समर्थन करते हैं? क्या ऐसा बुनियादी ढांचा जो जान लेता है, दम घोंटता है और स्वास्थ्य एवं जीवन को खत्म करता है? या ऐसा बुनियादी ढांचा जो जीवन की परवाह करता है और उसे महत्व देता है?’ उनकी इस बात पर ऑनलाइन अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता का समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने तर्क दिया कि भीड़भाड़ और रोजमर्रा की भागदौड़ भी शहरी तनाव का कारण बनती है।

    राहुल वैद्य ने जताई चिंता

    राहुल वैद्य ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी चिंता जताई। पुल गिरने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब भी मैं मेट्रो पुल के नीचे से गुजरता हूं तो मुझे हमेशा डर लगता है… यकीन मानिए। मुझे हमेशा इसी बात का डर रहता है!’ उनका यह कमेंट उन कई लोगों की भावनाओं को दिखाता है जो नियमित रूप से निर्माण क्षेत्रों से गुजरते हैं।

    मुंबई मेट्रो पुल हादसे के बारे में

    घटना की बात करें, तो अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:15 बजे मुलुंड फायर स्टेशन के पास निर्माणाधीन मेट्रो लाइन के दौरान पियर नंबर पी196 के नजदीक घटी। बीएमसी ने बताया कि पैरापेट का एक हिस्सा ऊंचाई से गिर गया और वहां से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गया। मृतक की पहचान रामधन यादव के रूप में हुई है। घायलों में से एक, राजकुमार इंद्रजीत यादव (45 वर्ष) को आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी दो, महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) की हालत स्थिर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।