• Technology
  • ‘मुझे नहीं लगता भारत-चीन को छोड़कर कोई और है…’ निर्मला सीतारमण ने AI क्षमताओं पर उठे सवालों का दिया जवाब

    आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत की स्‍थ‍ित‍ि को लेकर उठ रहे सवालों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्‍होंने तर्क द‍िया है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो अपने वर्कर्स को AI के हर स्‍तर के लिए तैयार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि संभवत: चीन को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत की स्‍थ‍ित‍ि को लेकर उठ रहे सवालों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्‍होंने तर्क द‍िया है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो अपने वर्कर्स को AI के हर स्‍तर के लिए तैयार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि संभवत: चीन को छोड़कर मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा देश है जाे अपनी मैनपावर को एआई में इतना कुशल बनाने के लिए तैयार कर रहा है, जितना हम कर रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने उस दावे को भी खारिज किया कि भारत में असली AI की कमी है। उन्‍होंने कहा कि भारत जैसे मार्केट्स का आकलन करते समय ग्‍लोबल फंड अलग-अलग पैमानों का इस्‍तेमाल करते हैं।

    ‘तेजी से तैयार कर रहे एआई टैलंट’

    एक मीड‍िया हाउस के कॉन्क्लेव (ref.) में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत बहुत तेजी के साथ अपने एआई टैलंट को तैयार कर रहा है। ग्‍लोबल निवेशक, भारत को लेकर अपनी दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की स्‍थ‍ित‍ि को लेकर जो चिंताएं हैं वह सभी की राय नहीं है। यह कुछ फंड मैनेजरों की राय है। उनका अपना आकलन हो सकता है।

    ‘भारत को अलग तरह से देख रही दुनिया’

    निर्मला सीतामरण ने कहा कि कुछ लोगों को छोड़ दें तो दुनिया, भारत को अलग तरह से देख रही है, इसीलिए बड़े फंड मैनेजर और जेपी मॉर्गन जैसी कंपनियों के ग्‍लोबल हेड भारत आ रहे हैं। उन्‍होंने यकीन दिलाया कि भारत, एआई के लिए एकदम सही जगह है। भारत में मीनिंगफुल यानी सार्थक एआई की कमी के दावों पर वित्त मंत्री ने कहा कि इन बातों का आधार ही गलत है। उन्‍होंने बताया कि हर देश के लिए एआई का अपना अलग कैल‍िब्रेशन होता है, यह ग्‍लोबल स्‍तर पर जरूरी एआई से अलग होता है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की ताकत उसके लोगों में है।

    ‘देश में हाई-एंड टैलंट’

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के पास ऐसा टैलंट है जो हाई-एंड है। आज स्‍कूल-कॉलेज के युवाओं को भी एआई का पूरा एक्‍सपोजर देने की कोशिश हाे रही है। वित्त मंत्री ने तर्क दिया कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशाें में शामिल है जो एआई के हर स्‍तर के लिए अपने कर्मचारियों को तैयार कर रहा है। ग्‍लोबल स्‍तर पर नौकरियां देने वाली कंपनियों का भी यही मानना है, क्‍योंकि जब टैलेंटेड लोगों की तलाश की बात आती है, तो भारत की ओर देखा जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।